scriptमां वीणापाणि की छात्राओं ने किया खास अंदाज में पूजन, देखें वीडियो | Basant Panchami celebrated at girls college | Patrika News

मां वीणापाणि की छात्राओं ने किया खास अंदाज में पूजन, देखें वीडियो

locationकटनीPublished: Feb 10, 2019 05:30:00 pm

Submitted by:

balmeek pandey

सांग से बांधा समां, डांस में दिखाया टैलेंट, गर्ल्स कॉलेज में सेलीब्रेट किया गया बसंत पंचमी का फेस्टीवल

Basant Panchami celebrated at girls college

Basant Panchami celebrated at girls college

कटनी. वीणा वादनी वर दे…। हे शारदे मां, अज्ञानता से हमें तार दे मां… सहित एक से बढ़कर एक विद्या की देवी मां सरस्वती के गीत…, बैक ग्राउंड पर बज रहे सुमधुर संगीत के बीच एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति व बसंत गीत…। यह नजारा था गर्ल्स कॉलेज का। कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सुनीता मसराम के नेतृत्व में धूमधाम से बसंत पंचमी का फेस्टीवल सेलीब्रेट किया गया। इस दौरान छात्राओं ने भक्ति के गीत प्रस्तुत कर मां शारदा के प्रति आस्था प्रकट की। वहीं कवि प्रकाश प्रलय, कॉलेज प्राचार्य सहित अन्य डॉक्टरों व स्टॉफ की उपस्थिति में मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान अतिथि सहित सभी छात्राओं को लड्डुओं का वितरण किया गया। कवि सम्मेलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कॉलेज की दो छात्राओं ने बसंत गीत की शानदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में कत्थक नृत्य, लोकनृत्य सहित एक से बढ़कर संगीत पर छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। बसंत पंचमी पर छात्राओं ने गीतों की भी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांधा।

कवि ने लगवाये ठहाके
बसंत पंचमी के इस उत्सव में उस समय चार चांद लगे जब शहर के ख्यातिलब्ध कवि प्रकाश प्रलय ने अपनी रचानाओं का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने पति-पत्नि पर व्यंग, स्वच्छता अभियान की हकीकत सहित अन्य बिंदुओं पर काव्य रचना के माध्यम से हकीकत को बयां किया तो पूरा परिसर न सिर्फ तालियों की गडगड़़ाहट से गूंज उठा बल्कि छात्राओं ने जमकर ठहाके भी लगाये। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि समय-समय पर कॉलेज में कवि सम्मेलन जरुर कराया जाएगा।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुनीता मसराम, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, सुनीता श्रीवास्तव, संध्या निगम, डॉ. वीणा सिंह, लैब टैक्नीशियन मनोरमा तिवारी, संध्या सिंह, हेमलता सिंह, प्रियंका सोनी, देववती, नम्रता निगम, प्रीति तिवारी, अंजनेय तिवारी, विनीत सोनी, छात्रा सुषमा सिंह, कविता शर्मा, सोनल बाधवा, लक्ष्मी बर्मन, साध्वी निगम, मनीषा पटेल, सिमरन शिवहरे, मानसी खरे सहित बड़ी सख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।

 

 

 

ट्रेंडिंग वीडियो