scriptInternational Yoga Day 2020: 15 साल से पिता शहर में तो बेटी राजधानी में जगा रही योग की अलख, देखें खास वीडियो | Benefits of Yoga on World Yoga Day | Patrika News

International Yoga Day 2020: 15 साल से पिता शहर में तो बेटी राजधानी में जगा रही योग की अलख, देखें खास वीडियो

locationकटनीPublished: Jun 21, 2020 11:19:19 am

Submitted by:

balmeek pandey

– पूरी श्रष्टि एक नियम में बंधी है। जब आप अपने से जुड़ते हैं तो इसी क्रिया को ही योग कहते हैं। ईश्वर के बनाए नियम और विधि को जब हम 24 घंटे अपनाते हैं तो यहीं योग हो जाता है और इसका बड़ा लाभ हमें जीवन में मिलता है।
– संपूर्ण जीवन हम स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही परमात्मा से जुड़ते हैं। मन और शरीर के बीच सामंजस्य बनाकर आत्म अनुभूति करना है। इससे हर शारीरिक कष्ट दूर होते हैं।

Benefits of Yoga on World Yoga Day

Benefits of Yoga on World Yoga Day

कटनी. पूरी श्रष्टि एक नियम में बंधी है। जब आप अपने से जुड़ते हैं तो इसी क्रिया को ही योग कहते हैं। ईश्वर के बनाए नियम और विधि को जब हम 24 घंटे अपनाते हैं तो यहीं योग हो जाता है और इसका बड़ा लाभ हमें जीवन में मिलता है। संपूर्ण जीवन हम स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही परमात्मा से जुड़ते हैं। मन और शरीर के बीच सामंजस्य बनाकर आत्म अनुभूति करना है। इससे हर शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। यह कहना है गायत्री निवासी योग एक्सपर्ट योगेश मिश्रा का। जो शहर ही नहीं बल्कि देश के कई बड़े शहरों में पिछले 15 साल से योग की अलख जगा रहे हैं। शहर में हर वर्ष होने वाले विश्व योग दिवस सहित अन्य योग कार्यक्रमों का नेतृत्व करते हैं। एक से बढ़कर एक योग की क्रियाएं सिखाते हैं। घर में हर किसी को योग में परिपक्व कर चुके हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक योग में एक्सपर्ट हैं और योग सिखा रहे हैं। योगेश दिल्ली, मुंबई, लखनऊ सहित अन्य महानगरों में योग शिविर के माध्यम से योग सिखा रहे हैं। खास बात यह है कि बेटी योगिता मिश्रा जो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी. कॉम कर रही हैं और पिता से योग सीखने के बाद वहां पर छात्राओं को योग के टिप्स दे रही हैं।

हर दिन सिखा रहे योग
योगेश मिश्रा पहले फारेस्टर फ्लेग्राउंड में अब जागृति पार्क में योग क्लास के माध्यम से लोगों को योग सिखा रहे हैं। हरिद्वार में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से ट्रेनिंग लेकर लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रखने का मंत्र फूंक रहे हैं। योग लिए बताया कि सुबह 4 बजे उठना योग करना, सुबह 10 से शाम 5 तक काम, शाम को संध्या, शाम 7 बजे भोजन व रात 10 से सुबह 4 बजे तक निद्रा योग से हमेशा स्वस्थ रहा जा सकता है। सुबह फल, दोपहर में अन्न, शाम को सब्जी जरूरी है। इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए पेट बढिय़ा रखना है। शरीर स्वस्थ रखने के लिए कपालभांति से पेट ठीक होता है। भॢत्सका करने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा पूरी होती है। रोग प्रतिरोधक वाले सेल्स बढिय़ा रहते हैं। अनुलोम-विलोम करने से पूरी तरह आप स्वस्थ रहेंगे। इसमें कोई भी वायरस अटैक नहीं करेगा। योगासन से संपूर्ण शरीर स्वस्थ रहता है।

योगा एट होम, विद फेमिली हुए कार्यक्रम
कलेक्टर शशिभूषण भूषण सिंह के निर्देशन में विश्व योग दिवस पर पूरे जिले में अपने परिवार के साथ घर में ही रहकर बडी संख्या में लोगों ने योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश एवं जिला कलेक्टर कटनी के मागदर्शन में संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलवारा कला के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों शिक्षकों अभिभावकों के द्वारा घर पर सुरक्षित रह कर युवक योग क्रियाएं की गई एवं समस्त प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक एवं उनके परिवार के सदस्यों व विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक घर पर योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग किए गए। जानकारी के अनुसार यहां 51 शिक्षक 173 विद्यार्थी एवं 62 पालकों के द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस कोरोना संकटकाल में इम्युनिटी बढ़ाने में योग का महत्व और भी ब? गया है। समस्त अभिभावकों को नियमित योगाभ्यास प्रोटोकाल अनुसार करने के लिए प्रेरित किया गया है। योग दिवस पर आकाशवाणी और दूरदर्शन से सुबह 7 बजे से 7.40 बजे तक योग क्रियाओं के सामान्य प्रोटोकॉल का प्रसारण किया गया जिसके आधार पर लोगो ने योगासन किए।

सुबह-सुबह योग में शामिल हुए लोग
वैश्विक महामारी के चलते विश्व योग दिवस पर रविवार की सुबह-सुबह लोगों ने योग किया। घरों में लोगों ने योग करके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करते दिखे। कलेक्टर के निर्देश में भी अधिकारी-कर्मचारियों ने योग किया। कुछ स्कूलों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग किया गया। इस दौरान योगाचार्यों ने योग की क्रियाएं बताईं व उनके फायदे समझाए। गांव से लेकर शहर तक लोगों ने योग किया। शरीर को स्वस्थ रहने योग को अपनाने का संकल्प दोहराया।

//www.dailymotion.com/embed/video/x7ukudy?autoplay=1?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो