scriptआरओएच डिपो ने फिर रचा कीर्तिमान, 800 वैगनों का दिया आउटटर्न, भारतीय रेल में बेहतर परिणाम | Better work at Railway ROH Depot | Patrika News

आरओएच डिपो ने फिर रचा कीर्तिमान, 800 वैगनों का दिया आउटटर्न, भारतीय रेल में बेहतर परिणाम

locationकटनीPublished: Nov 03, 2020 09:15:05 am

Submitted by:

balmeek pandey

वैश्विक महामारी के बीच कर्मचारी कर रहे बेहतर प्रयास, मिल रही सराहना

आरओएच डिपो ने फिर रचा कीर्तिमान, 800 वैगनों का दिया आउटटर्न, भारतीय रेल में बेहतर परिणाम

आरओएच डिपो ने फिर रचा कीर्तिमान, 800 वैगनों का दिया आउटटर्न, भारतीय रेल में बेहतर परिणाम

कटनी. रेलवे के आरओएच डिपो एनकेजे ने एक बार फिर कीर्तिमान रचा है। अबतक के सबसे ज्यादा वैगनों का आरओएच आउटटर्न दिया है। खास बात तो यह है कि देश, प्रदेश व जिले में वैश्विक महामारी का प्रकोप होने के बाद भी पूरी सावधानी रखते हुए बेहतर परिणाम दिया है। जानकारी के अनुसार आरओएच शेड नई कटनी ने माह अक्टूबर में अधिकतम 800 वैगनों का आरओएच आउटटर्न बनाकर अगस्त माह के देशभर के अधिकतम 795 वैगनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। यह भारतीय रेलवे में सबसे बेहतर परिणाम है। एक फिर कर्मचारियों ने मेहनत कर कीर्तिमान रचा है। मंडल यांत्रिकी इंजीनियर आरओएच अनुराग पांडेय ने पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों की हौंसलाअफजाई करते हुए स्टॉफ को प्रोत्साहित किया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया है। इस दौरान एसीएमटी एसी साहनी, एसएसइ डीबी सिंह, करण सिंह व फं्रट लाइन सुपरवाइजर मौजूद रहे।

पूर्व में भी बेहतर काम
अनुराग पांडेय ने बताया कि आरओएच डिपो में लगातार कर्मचारी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले भी कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। खास बात यह है कि इनके प्रदर्शन में शिकायत की गुंजाइश नहीं बची है। काम पूरी गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है, इस पर कर्मचारियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है, वहीं मंडल के अधिकारियों ने भी सराहना की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो