scriptनगर सरकार-आपके द्वारा कार्यक्रम में नहीं दिखी भीड़, बिफरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष, अधिकारी से कहा- लापरवाहों को करो निलंबित | Bifre city congress president told officer - suspend the careless peop | Patrika News

नगर सरकार-आपके द्वारा कार्यक्रम में नहीं दिखी भीड़, बिफरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष, अधिकारी से कहा- लापरवाहों को करो निलंबित

locationकटनीPublished: Oct 07, 2019 11:20:43 am

Submitted by:

dharmendra pandey

नगर निगम प्रशासन पर लगाया वार्डवासियों को सूचना नहीं देने का आरोप, माहौल को गर्माता देख वाहन में बैठकर निकले नोडल अधिकारी

नगर सरकार-आपके द्वारा कार्यक्रम में नहीं दिखी भीड़, बिफरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष, अधिकारी से कहा- लापरवाहों को करो निलंबित

नाराजगी व्यक्त करते शहर कांग्रेस अध्यक्ष।

कटनी. आमजन की समस्या का वार्ड में ही निपटारा हो जाए, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा नगर सरकार आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा हर एक वार्ड में जाकर समस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। शनिवार को शासकीय प्राथमिक कन्या शाला खिरहनी में शिविर लगाया गया लेकिन दोपहर 1 बजे तक लोग नहीं आए। इस दौरान अचानक से पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश जैन एक घंटा से अधिक समय तक रुककर उपभोक्ताओं के आने का इंतजार किया। जब कोई नही आया तो नाराजगी जताई। नोडल अधिकारी असफाक परवेज से कहा कि निगम प्रशासन ने वार्डवासियों को सूचना नही दी है। जानकारी न होने के कारण लोग नही आ रहे है। महापौर के इसारे पर अधिकारी-कर्मचारी काम कर रहे हैं। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को निलंबित करो। इधर, नाराजगी को देखते हुए नोडल अधिकारी बाहर निकले और कार में बैठकर चल दिए।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर 2 अक्टूबर से नगर निगम द्वारा शहर सरकार आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों को वेब साइड व एप के माध्यम से सम्पत्तिकर, जल कर का मोबाइल व कम्प्यूटर के माध्यम से घर बैठे भुगतान, नवीन नल कनेक्शन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, अग्नि अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र, होर्डिंग, लायसेंस, भवन अनुज्ञा, व्यापार अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है। शनिवार को शासकीय प्राथमिक शाला खिरहनी, मदन मोहन चौबे वार्ड, वंशस्वरूप वार्ड व नेहरू वार्ड में शिविर लगाया गया। शिविर का कांग्रेस शहर अध्यक्ष मिथलेश जैन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुमान सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनु दीक्षिति द्वारा निरीक्षण किया गया।

आज यहां पर लगेगा शिविर
नोडल अधिकारी ने बताया कि नगर सरकार आपके द्वारा अभियान के तहत रविवार को चार वार्डों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। चन्द्र शेखर आजाद वार्ड, गणेश प्रसाद मसुरहा वार्ड में आयोजित होने वाले शिविरों के स्थान में परिवर्तन किया गया है। अब यह बीआरसी कार्यालय में होगा। रफी अहमद किदवई वार्ड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड व राम जानकी हनुमान वार्ड के लिए शासकीय तिलक महाविद्यालय में शिविर लगाया जाएगा।

स्कूल में लगाया शिविर, बच्चों की पढ़ाई का भी हुआ नुकसान
पढ़ाई के दौरान सरकारी स्कूलों में कोई भी आयोजन नहीं होगा। सरकार के स्पष्ट निर्देश होने के बाद भी नगर निगम द्वारा सरकारी स्कूलों में शिविर लगवाया जा रहा है। इधर, स्कूलों में शिविर लगाने को लेकर निगम प्रशासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग से कोई पत्राचार भी नही किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो