ऐसा होगा नया कार्ड
अधिकारियों के मुताबिक वाहन की जानकारी, कैटेगरी, वैद्यता के साथ ही रजिस्टे्रशन कार्ड और लाइसेंस में क्यूआर कोड भी रहेगा। इसे सारथी सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा। इससे देशभर के किसी भी वाहन और लाइसेंस की जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
कार्ड में यह जानकारी भी होगी
लाइसेंस कार्ड के पीछे हिस्से में लाइसेंस की कैटेगरी की जानकारी रहेगी। जिसमें दो पहिया, चार पहिया, लाइट, लर्निंग व हैवी वाहन चलाने की जो भी अनुमित है, उसकी तारीख लिखी होगी। इसके साथ ही इमरेजेंसी मोबाइलन नंबर भी दर्ज होगा।
नए लाइसेंस में होगा क्यूआर कोड भी
चिप के पीछे की तरफ हो जाएगी। यही पर क्यू आर कोड होगा। पहले भाग पर फोटो होगा। लाइसेंसी का नाम भी एक ही लाइन में होगा। अभी दो लाइन में लिखते थे। नए लाइसेंस का पता लिखने के लिए तीन लाइनों की जगह है। ब्लड़ गु्रप के कॉलम के पास लाइसेंसी अंगदाता है या नहीं है इसकी भी जानकारी दी जएगी।
-आरटीओ कार्यालय में बाइक का पंजीयन दो हेलमेट व उसकी रसीद दिखाने पर ही होगा। इसके अलावा अब रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस कार्ड एक जैसे रहेंगे। दोनों का कलर भी एक ही तरह का होगा। ऐसी तैयारी चल रही है। एक अक्टूबर से व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
एमडी मिश्रा, एआरटीओ।