scriptपांच माह में भाजपा के बढ़ गए एक लाख नौ हजार 173 मत | BJP increased by one lakh 9 thousand 173 votes in five months | Patrika News

पांच माह में भाजपा के बढ़ गए एक लाख नौ हजार 173 मत

locationकटनीPublished: May 28, 2019 11:54:01 am

लोकसभा चुनाव में कटनी जिले में मोदी लहर के आगे किसान कर्जमाफी योजना का नहीं चला फार्मूला

राजस्थान LIVE UPDATES: भाजपा के दुष्यंत कांग्रेस के प्रमुख शर्मा से 1 लाख 18267 हजार वोटों से आगे  आमजन व कार्यकर्ताओं के उत्साह पर गर्मी भारी

Rajasthan LIVE UPDATES: BJP’s Dushyant Congress chief ahead of 1 lakh

कटनी. लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के आगे कांग्रेस पार्टी की किसान कर्जमाफी और बिजली बिल में छूट का फार्मूला भी नहीं चला। पांच माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में जिले की एकमात्र सीट बड़वारा से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव में 21 हजार 360 वोट से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भाजपा की तुलना में 58 हजार 741 मत कम मिले। पांच माह के दौरान जिले की चारो विधानसभा में भाजपा के वोट में 1 लाख 9 हजार 173 मत अधिक मिले।
कांग्रेस पार्टी को उम्मीद से ज्यादा नुकसान शहर की सीट कटनी मुड़वारा में हुआ। यहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 63 हजार 473 मत मिले थे, जबकि लोकसभा चुनाव में वोट घटकर 39 हजार 722 रह गया। यह स्थिति तब है जब पार्टी के जिलास्तर के पदाधिकारियों ने यहां प्रचार की कमान संभाली थी।
विजयराघवगढ़ विधानसभा में लोकसभा उम्मीदवार वीडी शर्मा को भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक से बड़ी लीड मिली है। विधानसभा चुनाव में संजय पाठक ने 13 हजार 738 मतों से जीत दर्ज की थी। इधर लोकसभा चुनाव में वीडी शर्मा को इस विधानसभा से 61 हजार 410 वोटों की बढ़त मिली है।
विधानसभा चुनाव में बहोरीबंद में कांग्रेस को 72 हजार 606 वोट मिले थे। इस बार यहां चुनाव प्रचार की कमान पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने संभाली थी। लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस को 51 हजार 357 मत मिले।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्राप्त मतों की बात करें तो बड़वारा विधानसभा में पांच माह पहले भाजपा को 62876 और कांग्रेस को 84236 मत मिले, वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा को 105493 और कांग्रेस को 46752 मत मिले। बता दें कि बड़वारा से कांग्रेस पार्टी से विजय राघवेंद्र सिंह विधायक हैं। कटनी जिले की दूसरी विधानसभा सीट विजयराघवगढ़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा को 79939 और कांग्रेस को 66201 मत मिले थे, वहीं इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को 100904 और कांग्रेस को 39494 मत मिले। इसी प्रकार मुड़वारा में विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को क्रमश: 79553-63473 मत मिले तो लोकसभा चुनाव में 112394-39722 मत मिले। बहोरीबंद विधानसभा में पांच माह पहले हुए चुनाव में भाजपा को 89041 और कांग्रेस को 72606 और लोकसभा चुनाव में भाजपा को 101791 मत और कांग्रेस को 51357 मत मिले।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो