scriptकृषि कानूनों के विरुद्ध किसान आंदोलनः इस BJP MLA ने विपक्ष पर किया बड़ा प्रहार | BJP MLA Sanjay Pathak attacks opposition regarding agricultural law | Patrika News

कृषि कानूनों के विरुद्ध किसान आंदोलनः इस BJP MLA ने विपक्ष पर किया बड़ा प्रहार

locationकटनीPublished: Dec 15, 2020 03:51:47 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-BJP MLA ने विपक्ष पर किसानों को भरमाने का लगाया आरोप

BJP MLA Sanjay Pathak

BJP MLA Sanjay Pathak

कटनी. एक तरफ देश भर के किसान केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। 20 दिन हो गए पंजाब के किसान दिल्ली सीमा पर डटे हैं। अब तो दिल्ली के साथ हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के किसान भी आंदोलन का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक लगातार इसे विपक्ष का प्रोपेगेंडा साबित करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में मीडिया से मुखातिब पूर्व मंत्री व BJP MLA संजय सत्येंद्र पाठक ने भी किसान आंदोलन के लिए विपक्ष पर प्रहार किया।
विधायक पाठक ने कहा कि विपक्ष दोहरा चरित्र दिखा रहा है, जिस कृषि कानून को लेकर विपक्ष कल तक पक्ष में था आज किसानों को भ्रम में रखकर वह राजनीति कर रहा है। दरअसल विपक्षी दल नहीं चाहते कि किसानों का जीवन स्तर सुधरे और उनका लाभ हो।
विजयराघवगढ़ विधायक व पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कुछ लोग, किसानों को बरगला रहे हैं। इसके कारण किसान भ्रमित हैं, जबकि केंद्र सरकार किसानों के हित में बिल लाई। लेकिन कुछ राजनीतिक दल किसानों की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में जुटे हुए हैं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि कृषि संशोधन विधेयक देश के किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। इसे लेकर विपक्षी पार्टियां भ्रम फैला रही है, जबकि इन्हीं विपक्षी पार्टियों ने समय-समय इस कानून को लागू करने की मांग की थी। अब प्रधानमंत्री ने जब इस कानून को लागू कर किसानों की आय दोगुनी करने का सकल्प लिया तो विपक्षी दलों ने अपना दोहरा चरित्र उजागर कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो