जिलाध्यक्ष ने बताया कि भोजन वितरण के लिए वार्डवार कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। इसके साथ ही उन परिवारों की पहचान की गई है जिन्हे भोजन वितरण करना है। रविवार को फॉरेस्टर वार्ड, वंशरुप वार्ड, अमीरगंज और भट्ठा मोहल्ला में पांच सौ पैकेट का वितरण किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामनतन पायल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के मार्गदर्शन पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा कार्यालय कटनी में दीनदयाल रसोई में खिचड़ी पकाकर जरूरतंमंदों को वितरित किया गया।