कटनी

जरूरतमंदों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया खिचड़ी

भाजपा कार्यालय में दीनदयाल रसोई में पकी खिचड़ी.

कटनीMar 30, 2020 / 12:00 pm

raghavendra chaturvedi

दीनदयाल रसोई में खिचड़ी पकाकर जरूरतंमंदों को वितरित किया गया

कटनी. कोरोना को हराने के लिए पूरे जिले में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए 29 मार्च को भाजपा कार्यालय में दीनदयाल रसोई में खिचड़ी पकी और जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया गया। भोजन पकाए जाने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी सहित शहर के अलग-अलग वार्ड से भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि भोजन वितरण के लिए वार्डवार कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। इसके साथ ही उन परिवारों की पहचान की गई है जिन्हे भोजन वितरण करना है। रविवार को फॉरेस्टर वार्ड, वंशरुप वार्ड, अमीरगंज और भट्ठा मोहल्ला में पांच सौ पैकेट का वितरण किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामनतन पायल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के मार्गदर्शन पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा कार्यालय कटनी में दीनदयाल रसोई में खिचड़ी पकाकर जरूरतंमंदों को वितरित किया गया।

Home / Katni / जरूरतमंदों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया खिचड़ी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.