कटनी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ की नारेबाजी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले का किया विरोध.

कटनीDec 12, 2020 / 11:46 pm

raghavendra chaturvedi

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया.

कटनी. पश्चिम बंगाल के 24 परगना में गुरूवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारे लगाए।

यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या का प्रत्यक्ष उदाहरण गुरूवार को पूरे देश ने देखा। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने कहा कि बंगाल की ममता सरकार अपनी सुनिश्चित पराजय से इस कदर बौखला गई है कि वह अब भाजपा के नेताओं पर हमले करवा रही है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे इस तरह से किसी भी हमले का भाजपा हर शहर गांव गली में विरोध करेगी।

कटनी में विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी चमनलाल आनंद, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, अश्वनी गौतम, संतोष शुक्ला, रवि खरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.