scriptदो परिवारों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल, प्रधान आरक्षक के साहस से टली बड़ी वारदात | Bloody Controversy between two families | Patrika News

दो परिवारों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल, प्रधान आरक्षक के साहस से टली बड़ी वारदात

locationकटनीPublished: Feb 08, 2021 09:59:04 am

Submitted by:

balmeek pandey

रीठी थाना अंतर्गत मढ़ादेवरी में मामूली विवाद पर घटना

दो परिवारों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल, प्रधान आरक्षक के साहस से टली बड़ी वारदात

दो परिवारों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन घायल, प्रधान आरक्षक के साहस से टली बड़ी वारदात

कटनी. थाना रीठी अंतर्गत ग्राम मढ़ादेवरी में खूनी संर्घष का मामला सामने आया है। मढ़ादेवरी में छत से फेंका गया पानी नीचे से गुजर रही महिला के ऊपर पडऩे की वजह से दो परिवारों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों परिवारों के लोग लाठी डंडा लेकर एक दूसरे से भिड़ गए, इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई। लड़ाई झगड़े में दोनों परिवारों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। सभी को पहले रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से कुछ गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम मढ़ादेवरी निवासी भगवानदास यादव की पत्नी सुशीला बाई शनिवार को हैंडपंप से पानी भरकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में राम प्रसाद यादव की पुत्री ने छत से पानी फेंका, जो हैंडपंप से पानी लेकर घर जा रही सुशीला बाई के ऊपर पड़ गया। बस इसी बात को लेकर भगवानदास यादव व रामप्रसाद यादव के परिजनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जाता है कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बढ़ा तो दोनों परिवारों के लोग लाठी डंडा लेकर एक-दूसरे के ऊपर टूट पड़े। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच जमकर पत्थरबाजी भी हुई।
लड़ाई-झगड़े दोनों परिवारों के एक दर्जन सदस्य घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। लड़ाई-झगड़े की जानकारी लगते ही रीठी थाने का डायल 100 वाहन मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह बघेल के साहस के चलते बड़ी वारदात टली। टीआइ रोहित यादव ने बताया कि शिवप्रसाद यादव की शिकायत पर राम कुंडली यादव, दीनदयाल यादव, भगवानदास, धनश्याम यादव, नीरज यादव व भगवान की शिकायत पर ममता यादव, रामप्रसाद यादव, प्रकाश यादव, विनोद यादव पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो