scriptमॉडर्न ब्राइड्स को भा रहा सब्यासाची थीम लुक, दीपिका और अनुष्का लुक भी ट्रेंड में | Bollywood Celebrity Credits on Modern Brides | Patrika News

मॉडर्न ब्राइड्स को भा रहा सब्यासाची थीम लुक, दीपिका और अनुष्का लुक भी ट्रेंड में

locationकटनीPublished: May 01, 2019 12:08:59 pm

Submitted by:

balmeek pandey

बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तर्ज पर मेकअप कर रहीं दुल्हनें, वेडिंग सीजन में मेअप के लेटेस्ट ट्रेंड

Bollywood Celebrity Credits on Modern Brides

Bollywood Celebrity Credits on Modern Brides

कटनी. हर लड़की की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है उसकी शादी। इसकी तैयारियां लड़की दो-तीन महीने पहले से ही शुरू कर देती हैं। इन तैयारियों में से सबसे अहम है मेकअप। जिसे दुल्हन बिल्कुल इग्नोर नहीं कर सकती है। गल्र्स, ब्राइडल मेकअप में सबसे अहम है आई मेकअप जो ट्रेंड के हिसाब से किया हो तो और गेटअप बढ़ा देता है। चलिए आज हम आपको आई मेकअप के 5 लेटेस्ट ट्रेंड बताने जा रहे है जो शादी के दिन आपको अलग दिखाने में मदद करेंगे। इस वेडिंग सीजन में शहर की ब्यूटी एक्सपट्र्स मॉडर्न ब्राइड की जरूरतों के अनुसार कई तरह के इनोवेशन कर रही हैं। अब ब्राइडल ट्रेडिशनल इंडियन लुक के साथ मॉडर्न टच की मांग कर रही हैं। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर जैसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लुक भी इंस्पिरेशन ब्राइड्स में देखने को मिल रही हैं।

यह है ब्यूटी एक्सपर्ट
ब्यूटी एक्सपर्ट सोनल हिंदूजा बताती हैं कि अगर मेकअप में हेयर स्टाइल की बात की जाए तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी के बाद सब्यसाची लोग काफी चलन में है। इसमें सेंट्रल पार्टीशन के साथ फ्लैट लुक दिया जाता है। इसके अलावा फुल मैसी और हॉफ मैसी हेयरस्टाइल भी काफी ट्रेंड में है। इंडो वेस्टर्न लुक के साथ काफी पसंद किया जा रहा है। ब्यूटी एक्सपर्ट बताती हैं कि न्यूड का मतलब होता है नो मेकअप लुक। इस वेडिंग सीजन में न्यूड शेड्स इन है। इसमें उनके हिसाब से वार्म और कूल टोन का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा चेहरा पतला, मोटा दिखाने के लिए और नोज की कंटोरिंग भी डिमांड में है।

परमानेंट आइलेशेस की शुरुआत
ब्यूटी एक्सपर्ट बताती हैं कि शादी के 2 से 3 महीने तक ब्राइडल लुक के लिए परमानेंट आईलशेस का प्रयोग हाल ही में शुरू हुआ है। इसमें 3 महीने के लिए परमानेंट आईलैशेस किए जाते हैं इन्हें बनाने के लिए रियल सीरियल हेयर्स का प्रयोग किया जाता है। इसमें लुक अरोजिनल लगता है। ब्यूटी एक्सपर्ट सोनल बताती हैं कि समर सीजन में वॉटरप्रूफ मेकअप के साथ ही मैट मेकअप भी पसंद किया जा रहा है। इसमें आंखों पर डार्क, लिप्स और गालों पर लाइट पीशिच शेड्स का प्रयोग किया जाता है। पेस्टल शेड्स की भी डिमांड रहती है। ट्रेडीशनल लुक के अंदर ब्राइडल राजपूताना लुक काफी पसंद कर रही हैं। संगीत सेरेमनी या अन्य रस्मों में राजपूत लुक पसंद किया जा रहा है


इन पर भी फोकस
– इन दिनों ग्लिटरी आइज का ट्रेंड खूब है।
– वेडिंग लुक देने के लिए गोल्ड आईशैडो बेस्टट ऑप्शन है।
– ड्रॉमेटिक लुक के लिए स्मोकी आई-मेकअप परफेक्ट है।
– ओंब्रे आई मेकअप भी खूब हाईलाइट हो रहा है।
– बॉलीवुड से इंस्पायर्ड विंग्ड आईलाइनर ट्राई हो रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो