scriptएक गेट पर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, दूसरे मेें प्रदेश सरकार को घेरेगी भाजपा | Both organizations will have a strength test with the demonstration to | Patrika News

एक गेट पर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, दूसरे मेें प्रदेश सरकार को घेरेगी भाजपा

locationकटनीPublished: Nov 03, 2019 09:47:50 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

दोनों संगठनों का आज प्रदर्शन के साथ होगा शक्ति परीक्षण, अधिकारियों ने भी पदाधिकारियों के साथ की बैठक
 

Congress

आंदोलन को लेकर जानकारी देते कांग्रेस पदाधिकारी।

कटनी. सोमवार को कलेक्ट्रेट के एक गेट पर कांग्रेस केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगी तो दूसरी ओर दूसरे गेट पर प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए भाजपा का प्रदर्शन होगा। दोनों ही संगठनों के आंदोलन साथ होंगे और उसके साथ ही संगठनों का शक्ति परीक्षण भी होगा। प्रदर्शन के दौरान विवाद की स्थिति न बने, इसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। रविवार को कलेक्टर शशिभूषण सिंह व एसपी ललित शाक्यवार ने संगठन के पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक कर उनके कार्यक्रम के रूपरेखा को लेकर चर्चा की। कांग्रेस कलेक्ट्रेट गेट की ओर पंडाल लगाकर प्रदर्शन करेगी तो भाजपा कार्यकर्ता जिला पंचायत के गेट पर आंदोलन करेंगे।
तैनात रहेंगे कार्यपालिक मजिस्ट्रेट
दोनों के समय में भी अंतर किया गया है। कांग्रेस सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रदर्शन करेगी तो भाजपा कार्यकर्ता 1.30 बजे के बाद प्रदर्शन करेंगे। एसडीएम कटनी ने धरना स्थल पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव भाजपा के और तहसीलदार मुनौव्वर खान कांग्रेस के धरना स्थल पर मौजूद रहेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में नायब तहसीलदार राजेश कौशिक और रवींद्र पटेल एसडीएम के साथ कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में रहेंगे।
कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री
कांग्रेस पार्टी के आंदोलन में प्रदेश के ऊर्जा व जिले के प्रभारी मंत्री प्रियव्रत सिंह भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने आंदोलन को लेकर रविवार को प्रभारी अतुल सिंह परिहार की मौजूदगी में प्रेसवार्ता की। जिसमें आरोप लगाया गया कि अतिवृष्टि से प्रदेश के किसानों की फसल खराब हुई है। राहत राशि की केन्द्र से मांग की गई थी लेकिन जानबूझकर केन्द्र मदद नहीं कर रहा है। जिसको लेकर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान शहर अध्यक्ष मिथलेश जैन, ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
भाजपा पूर्व मंत्री की अगुवाई में करेगी आंदोलन
भाजपा प्रदेश सरकार को बिजली, नुकसान का सर्वे न कराने व वादाखिलाफी के आरोप के साथ प्रदर्शन किसान आक्रोश आंदोलन करेगी। जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने बताया कि पन्ना विधायक व व पूर्व मंत्री विजेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में आंदोलन होगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें पदाधिकारियों के साथ विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो