scriptVIDEO: बुंदेलखंड अलग राज्य बनाने की फिर उठी चिंगारी, शुरू हुआ यह अभियान | Bundelkhand demand a separate state | Patrika News

VIDEO: बुंदेलखंड अलग राज्य बनाने की फिर उठी चिंगारी, शुरू हुआ यह अभियान

locationकटनीPublished: Nov 25, 2020 09:49:10 am

Submitted by:

balmeek pandey

बुंदेलखंड अलग राज्य बनाए जाने पूर्व कैबिनेट मंत्री ने शुरू की पहल

VIDEO: बुंदेलखंड अलग राज्य बनाने की फिर उठी चिंगारी, शुरू हुआ यह अभियान

VIDEO: बुंदेलखंड अलग राज्य बनाने की फिर उठी चिंगारी, शुरू हुआ यह अभियान

कटनी. बुंदेलखंड पृथक राज्य बनाने की मांग को लेकर पूर्व उपाध्यक्ष उत्तरप्रदेश कांग्रेस, पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक बादशाह सिंह ने अभियान शुरू किया है। इस मामले को लेकर घंटाघर स्थित यादव कंपाउंड में मंगलवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में शिव कुमार यादव, कमलेश यादव, बल्लू यादव, जावेद सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। बादशाह ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र आर्थिक रूप से पिछड़ा है। यहां के युवा एवं अन्य लोग आज भी पलायन के लिए मजबूर हैं। हजारों करोड़ का राजस्व देने वाला एवं खनिज तत्वों से परिपूर्ण क्षेत्र आज भी बदहाली के आंसू बहा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए अलग राज्य का होना नितांत आवश्यक है।
पूर्व में राज्य बनाने मुहिम चली गई थी, लेकिन एक जन आंदोलन नहीं बन सका। अब प्रमुख रूप से मुद्दा उठाया जा रहा है। इसके लिए कई जिलों और प्रदेशों में अभियान चलाया जा रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाए जाने की मांग उठ चुकी है। इसमें मध्य प्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, दमोह, सागर, दतिया और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, झांसी ललितपुर, जालौन जिला आदि को शामिल करने की मांग की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो