scriptईद-उल-अजहा: सजदे में झुके हजारों सिर, ईदगाह व मस्जिदों में अदा हुई नमाज | Celebrated Eid-ul-Azha in katni | Patrika News

ईद-उल-अजहा: सजदे में झुके हजारों सिर, ईदगाह व मस्जिदों में अदा हुई नमाज

locationकटनीPublished: Aug 13, 2019 12:51:20 pm

Submitted by:

balmeek pandey

– मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा सोमवार को कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई गई। शहर के प्रमुख ईदगाह, मस्जिदों में ईद-उल-अलहा की नमाज अदा की।
– सजदे के लिए हजारों सिर झुके। नमाज अदा करने के बाद सभी ने अपनों की तरक्की, शहर, जिला, प्रदेश व वतन की खुशामदी के लिए दुआ मांगी।
– सबसे पहली नमाज बड़ी ईदगाह आदर्श कॉलोनी में 8.30 बजे अदा की गई। यहां पर मौलाना हाफिज एनुलहक पेश इमाम जामा मस्जिद ने नमाज अदा कराई।
– बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा की।

Eid-ul-Azha

Eid-ul-Azha

कटनी. मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा सोमवार को कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई गई। शहर के प्रमुख ईदगाह, मस्जिदों में ईद-उल-अलहा की नमाज अदा की। सजदे के लिए हजारों सिर झुके। नमाज अदा करने के बाद सभी ने अपनों की तरक्की, शहर, जिला, प्रदेश व वतन की खुशामदी के लिए दुआ मांगी। सबसे पहली नमाज बड़ी ईदगाह आदर्श कॉलोनी में 8.30 बजे अदा की गई। यहां पर मौलाना हाफिज एनुलहक पेश इमाम जामा मस्जिद ने नमाज अदा कराई। बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा की। समाज के अकील सिद्दीकी ने बताया कि यह पर्व पैगम्बर हजरत इब्राहिम अल्लैह सलाम की सुन्नत है। जिनकी परीक्षा ईश्वर ने सपने में ली थी, सबसे प्यारी चीज को कुर्बान करने करने के लिए कहा था, उसमें उन्होंने साउदीअरब के अरपात मैदान में लेजाकर आंखों में पट्टी बांधकर बेटे का वध करने लगे, तो ईश्वर के फरिश्तों ने वहां पर चार पाया जानवर रख दिया। जब पट्टी खोली तो बेटे के स्थान पर दुम्बा जानवर मिला। छुरी जानवर के गले में चल गई। बेटा हट गया। इसी परंपरा का निर्वहन करने मुस्लिम धर्मावलंबी बकरीद का त्योहार का मना रहे है।

 

बालिका छात्रावास में दिनभर डेरा जमाए रहते हैं अधीक्षक पति, जारी है यह मनमानी, देखें वीडियो

 

यहां भी हुईं विशेष नमाज
बकरीद पर शहर के अन्य मस्जिदों में भी नमाज हुई। नगीना मस्जिद मिशन चौक, जामा मस्जिद, नूरी छोटी मस्जिद, अल्फर्ट गंज मस्जिद, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मस्जिद, मदरसा गौसिया बरगवां, अहमद नगर मस्जिद, एनकेजे मस्जिद, रोशन नगर मस्जिद, अमीरगंज मस्जिद झर्राटिकुरिया, मंगलनगर, खिरहनी फाटक, बड़ा कैलवारा सहित अन्य मजिस्दों में नमाज हुई। इस दौरान हाजी मंजरूल कैय्यूम प्रेसिडेंट ऑफ अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट, अकील सिद्दीकी, हाजी नूर उलहक, आदिल, शकील, शकील कुरैशी, महमूद खान, शेख नादिर, अब्दुल कादिर, रिजवान अहमद सिद्दीकी, आदिल अजीज सिद्दीकी, रहीस खान, फिरोज खान, अतीक कुरैशी सहित बड़ी संख्या संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में लावारिश बैग से मचा हड़कंप, दहशत में रहे यात्री

 

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी बधाई
नमाज के बाद जैसे ही समाज के लोग ईदगाह से बाहर निकले तो वहां पर सभी ने एक दूसरे को गले लगकर पर्व की बधाई दी। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों ने भी बधाई दी। ईदगाह व मस्जिद में कंाग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश जैन, करण सिंह, राजा जगवानी सहित एसपी ललित शाक्वार, एएसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम बलवीर रमन, तहसीलदार संदीप मिश्रा, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, राकेश शर्मा, कोतवाली टीआइ शैलेष मिश्रा, कुठला टीआइ विपिन सिंह आदि ने बधाई दी।

 

तीन अधिकारियों ने रेलवे के लिए किया गजब का इनोवेशन: अफसर गदगद, पीएम मोदी भी होंगे खुश, देखें वीडियो

 

सोशल मीडिया में चला बधाई का दौर
नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगकर पर्व की बधाई दी। बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखा। कुर्बानी के बाद पकवान समाज के लोगों ने जरुरतमंदों में बांटा। साथ ही पकवान में अपने दोस्त, रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाया। दिनभर पर्व की बधाई देने का सिलसिला चला। मीडिया में भी पर्व की धूम दिखी। किसी ने स्टेटस में तो किसी ने संदेश के माध्यम से बधाई दी।

 

VIDEO: डांस ऐसा जिसमें झलकी गजब की संस्कृति, देखकर लोग हुए मुग्ध

 

कैमोर में नमी बकरीद
कैमोर में भी ईद का पर्व मनाया गया। सोहाद्र एवं अमन के लिए लाल नगर इस्थित ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।

बरही में उल्लास के साथ मनाई ईद
बरही नगर परिषद क्षेत्र में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बकरीद की नमाज कटनी रोड स्थित ईदगाह में अदा की। इस मौके पर मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर तहसीलदार सुरेश सोनी, थाना प्रभारी एनके पांडेय, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बाला प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Railway News: ट्रेनों में बदमाशों की गुस्ताखी पड़ेगी भारी, इस विशेष फोर्स से रेलवे ने बढ़ाई यात्रियों की सुरक्षा

 

स्लीमनाबाद में भी मनी बकरीद
स्लीमनाबाद तहसील में भी मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हर्षोल्लास पूर्वक बकरीद मनाई। ईदगाह में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने एक दूसरे के गले लग पर्व की बधाई दी।

ईदगाह में पढ़ी बकरीद की नमाज
उमरियापान. में बकरीद का त्योहार समाज के लोगों ने मनाया। उमरियापान के अंधेली बाग स्थित ईदगाह में सुबह 10 बजे सभी मुस्लिम समुदाय के लोग इक_े हुए। सभी ने एक साथ मिलकर बकरीद की नमाज अदा की। सभी ने अमन-चैन की दुआ मांगी। एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। उमरियापान के अलावा घुघरी, परसेल, मुरवारी, गनियारी, कछारगांव छोटा समेत विभिन्न इलाकों में पर्व मनाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो