scriptपश्चिमी विक्षोभ से बदला शहर का मौसम, हो रही बूंदाबांदी, आज है बारिश की संभावना | Chance of rain in Katni city | Patrika News

पश्चिमी विक्षोभ से बदला शहर का मौसम, हो रही बूंदाबांदी, आज है बारिश की संभावना

locationकटनीPublished: Jan 09, 2021 09:15:07 am

Submitted by:

balmeek pandey

11 जनवरी से मौसम खुलने के आसार

mausam.jpg

Mausam Update

कटनी. पश्चिम विक्षोभ नार्थ पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। कम दबाव की दोणिका दक्षिण पूर्व अरब सागर में समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी है। एक और कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण अरब सागर से गुजरात तब बना हुआ है। इसके कारण मौसम में परिवर्तन आया हुआ है। जिले में बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो रही है। शुक्रवार शाम शहर में भी बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व है। अरब सागर से नमी आ रही है, जिसके कारण कटनी और आसपास के जिलों में 9 जनवरी तक हल्की बारिश की संभावना है। दिन का तापमान कम रहेगा और रात का तापमान 13 से 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन में 25 से 29 डिग्री तक तापमान अगले पांच दिनों तक बना रहेगा।

13 से होगी ठंड
जिले में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। 10 जनवरी को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 11 जनवरी से मौसम खुलने के आसार हैं। 13 जनवरी के बाद ठंड पडेंगी। दिन में ठंड कम रहेगी व रात में बढ़ेगी। बादल होने के कारण गर्मी का अहसास बना हुआ है। मौसम खराब होने पर किसानों के लिए भी एडवायजरी जारी की गई है। चना, मटर, अरहर में इल्ली लगने की संभावना है। इसके लिए किसान को सुझाव दिए गए हैं। इमा मैक्टिन वेंजोएट 2 ग्राम प्रतिलीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना है। छिड़काव 10 जनवरी के बाद ही करें, क्योंकि 9 जनवरी को भी बारिश होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो