scriptछत्तीसगढ़ और बालाघाट के आसमान में बना कम दबाव, चल रहा आंधी तूफान हो रही बारिश, कुछ इस तरह सक्रिय होगा मानसून | Chance of rain in Katni district today | Patrika News
कटनी

छत्तीसगढ़ और बालाघाट के आसमान में बना कम दबाव, चल रहा आंधी तूफान हो रही बारिश, कुछ इस तरह सक्रिय होगा मानसून

शहर व जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। अलग-अलग क्षेत्रों में तेज-आंधू तूफान के साथ बारिश हो रही है। शनिवार की शाम लगभग 3 बजे शहर का मौसम एकाएक बदला और लगभग 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। शुक्रवार को भी पानी गिरा। बारिश और तूफान की मुख्य वजह छत्तीसगढ़ एवं बालाघाट के आसपास कम दबाव बनना है।

कटनीJun 01, 2020 / 08:30 am

balmeek pandey

meerut

Chance of rain in Katni district today

कटनी. शहर व जिले में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। अलग-अलग क्षेत्रों में तेज-आंधू तूफान के साथ बारिश हो रही है। शनिवार की शाम लगभग 3 बजे शहर का मौसम एकाएक बदला और लगभग 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। शुक्रवार को भी पानी गिरा। बारिश और तूफान की मुख्य वजह छत्तीसगढ़ एवं बालाघाट के आसपास कम दबाव बनना है। उसी का असर कटनी जिले में देखा जा रहा है। लोकर सिस्टम के कारण शहर में बारिश हुई। जिले में 2 व 3 जून को भी बारिश होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार चंद्रवंशी के के अनुसार मैदानी भागों में तापमान अधिक होता है तो आसमान में कम दबाव बनता है। समुद्र तल की डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई पर यह दबाव बना हुआ है, जिसके कारण बारिश हो रही है। आंधी-तूफान भी इसी के कारण चल रहा है। हालांकि लोगों को राहतभरी खबर है। तापमान कम रहेगा। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के नीचे व रात का तापमान भी 26 से 27 डिग्री तक रहेगा। सुबह से धूप और बादलों का दौर जारी था। एकाएक मौसम बदला और लगभग 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश होने के बाद से एक बार फिर फिजा में ठंडक घुल गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

समय पर सक्रिय होगा मानसून
किसानों व शहरवासियों के लिए भी राहत भरी खबर है। इस बार मौसम सक्रिय हो जाएगा। मौसम विदों के अनुसार इस साल अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार के अनुसार मानसून एक्टिव हो गया है। तय समय पर 1 जून को केरल पहुंचेगा, 15 जून तक कटनी जिले में सक्रिय हो जाएगा। मौसम सक्रिय होने के पूर्व ही किसानों को फसल बोनी की तैयारी करने के लिए कहा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो