scriptनन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडलों से किया हुनर का प्रदर्शन… | Children made models of science | Patrika News

नन्हें वैज्ञानिकों ने मॉडलों से किया हुनर का प्रदर्शन…

locationकटनीPublished: Nov 04, 2019 12:01:03 pm

Submitted by:

mukesh tiwari

केन्द्रीय विद्यालय एनकेजे में दो दिवसीय संभाग स्तरीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Children made models of science

मॉडलों का प्रदर्शन करते बच्चे।

कटनी. केन्द्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर संभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन केन्द्रीय विद्यालय एनकेजे में किया गया। जिसमें छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया और शिक्षकों व अतिथियों की सराहना पाई। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता एनकेजे ने किया। उन्होंने आयोजन की तारीफ की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक क्षमताएं सामने आती हैं और उनको निखारने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यही छात्र देश के बड़े प्रोजेक्टों में शामिल होकर देश के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय की प्रभारी प्राचाय साधना ने छात्रोंं से कहा कि सतत लगन, परिश्रम, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर चलते हुए हम जीवन में ऊंचे से ऊंचे मुकाम को हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी के प्राचार्य विनय कुमार सिंह ने वैज्ञानिक और तार्किक चिंतन पर बल देते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया। अतिथियों ने छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और उनकी प्रशंसा की।

दामिनी फिल्म से कम नहीं यहां के एसडीएम की कार्यप्रणाली, विद्यार्थियों की मसले पर दे रहे तारीख पर तारीख
47 विद्यालयों के छात्र हुए शामिल
विद्यालय संगठन की संभाग की सहायक आयुक्त शाहिदा परवीन ने भी छात्रों को उत्साहवद्र्धन किया। कार्यक्रम में संभाग के 47 केन्द्रीय विद्यालयों के 291 छात्र शामिल हुए। साथ ही 61 अनुरक्षक की निगरानी में 229 मॉडलों को प्रदर्शनी में प्रदर्शन किया गया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 62 छात्रों ने सहभागिता की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो