कटनी

‘हरित’ उत्सव के लिए तैयार शहर, रोपे जाएंगे पांच हजार पौधे

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान में शहर के स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य निभाएंगे भागीदारी.
सात जुलाई को पौधरोपण के लिए होगा वृहद आयोजन, शामिल होंगे जनप्रतिनिधि और अधिकारी.

कटनीJun 28, 2019 / 01:08 pm

raghavendra chaturvedi

जाग्रति पार्क में पौधरोपण के लिए तैयार मैदान

कटनी. माधवनगर की पहाड़ी पर स्थित जागृति पार्क में पौधरोपण का वृहद अभियान चलेगा। जाग्रति पार्क में इस बार पांच हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें गुलमोहर, बरगद, आम, नीम, पीपल, जामुन, कटहल, बांस सहित अन्य पौधों के रोपण की तैयारी है। पौधरोपण के इस अभियान में शहर की समस्त स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से लेकर जनप्रतिनिधी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पौधरोपण में पौधों की उपलब्धता को लेकर डीएफओ आरके राय ने बताया कि जाग्रति पार्क में पौधरोपण के लिए जरुरी पौधे उपलब्ध करवा रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर और जाग्रति संस्था के अध्यक्ष से भी बात हुई है।

 

video: बीच बाजार स्थित मेडिकल की दुकान में दो लाख की चोरी के बाद सवालों में पुलिस गश्ती

बीते वर्ष पौधरोपण के बाद तैयार पौधे IMAGE CREDIT: Raghavendra
पिछले साल जाग्रति पार्क में चला था वृहद अभियान, 22 सौ से ज्यादा पौधरोपण
पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान में शहर के माधवनगर जागृति पार्क को ऑक्सीजन टैंक के रूप में विकसित करने अभियान चलाया गया। 8 जुलाई 2018 से प्रारंभ अभियान में 22 सौ पौधों का रोपण हुआ। 12 अगस्त को पौधे रोपण अभियान का समापन हुआ। पत्रिका अभियान में पहुंचे तत्कॉलीन कलेक्टर केवीएस चौधरी व एसपी मिथिलेश शुक्ला ने कहा कि कुछ सालों बाद जागृति पार्क में जब पेड़ जंगल का रूप लेंगे तो यहां से गुजरने वाले बादल आगे नहीं जा पाएंगे और कटनी में अच्छी बारिश होगी। पत्रिका के इस अभियान की सराहना जागृति पार्क में पहले से काम कर रही पर्यावरण संधारण समिति व जागृति संस्था के सदस्यों ने की और ‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित भी किया था। छह सप्ताह चले अभियान में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारी कर्मचारियों के साथ आमजनों ने बेहद उत्साह से भागीदारी निभाई।
 

अवैध रेत भंडारण में एक कार्रवाई के बाद ठंडा पड़ा अभियान, कलेक्टर बोले जारी है छोटी कार्रवाई

ये हैं अफसर, इन्हें सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज शिकायतों की नहीं परवाह

 
dr sanjay nigam
डॉ. संजय निगम IMAGE CREDIT: Raghavendra

एक-एक पौधों को पुत्र की तरह सहेजते हैं डॉ. निगम
जाग्रति पार्क में पौधरोपण के बाद पौधों को संरक्षित करने में जागृति संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय निगम की मेहनत की सराहना पूरा शहर कर रहा है। उन्होंने जब वीरान जाग्रति पार्क को हरियाली का केंद्र और शहर का ऑक्सीजन टैंक बनाने की शुरुआत की थी तो सब यही कहते थे यह काम कभी सफल नहीं होगा। डॉ. निगम ने लोगों की इस धारणा को तोड़ा। डॉ. संजय निगम और जागृति पार्क संस्था के दूसरे सदस्यों के प्रयासों से जाग्रति पार्क हरियाली की ओर बढ़ रहा है।

 

video: बाहुबली विधायक, बिजली गुल होते ही संभाला मोर्चा

Hindi News / Katni / ‘हरित’ उत्सव के लिए तैयार शहर, रोपे जाएंगे पांच हजार पौधे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.