scriptकिसानों की समस्या के समाधन में लापरवही पर CM शिवराज नाखुश, बदल दिया DM | CM Shivraj changed collector of Katni | Patrika News

किसानों की समस्या के समाधन में लापरवही पर CM शिवराज नाखुश, बदल दिया DM

locationकटनीPublished: Dec 11, 2020 05:15:29 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-शशिभूषण की जगह अब प्रियंक कटनी के नए कलेक्टर

कटनी के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और निवर्तमान कलेक्टर शशिभूषण सिंह बीच में सीएम

कटनी के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और निवर्तमान कलेक्टर शशिभूषण सिंह बीच में सीएम

कटनी. किसानों की समस्या का समय रहते समुचित समाधान न होना CM शिवराज सिंह चौहान को इतना नागवार गुजरा कि कटनी के DM शशिभूषण सिंह पर न केवल नाराजगी जताई बल्कि उन्हें कलेक्टर पद से हटा दिया। अब उनकी जगह प्रियंक मिश्रा को कटनी का नया कलेक्टर बनाया गया है। प्रियंक मिश्रा ने अपना पदभार ग्रहण भी कर लिया है।
प्रदेश शासन ने आईएएस अधिकारियों के तबादले के तहत मिश्रा का स्थानांतरण सीईओ जिला पंचायत जबलपुर से कलेक्टर जिला कटनी किया गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने स्थानांतरित कलेक्टर शशिभूषण सिंह के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है।
सीईओ जिला पंचायत व अपर कलेक्टर जगदीश चंद्र गोमे की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कटनी पहुंचकर कलेक्टर मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान एसडीएम बलबीर रमन, डिप्टी कलेक्टर नदीम शीरी व संघमित्रा गौतम, स्टेनो टू कलेक्टर राजेश मिश्रा भी मौजूद रहे।
इस बीच बताया जा रहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के चलते शशिभूषण सिंह को कटनी के कलेक्टर पद से हटाया गया है। पिछले दिनों सीएम ने कटनी के कलेक्टर सिंह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान नाराजगी जताई थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कटनी में किसानों द्वारा जाम लगाए जाने से नाराज थे। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर से जानकारी मांगी थी। सीएम कटनी कलेक्टर की कार्रवाई से नाखुश हुए और धान खरीद केंद्र पर समुचित इंतजाम, सही मापदंड से तौल व किसानों के भुगतान को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरते जाने की हिदायत भी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो