scriptउत्तर-पूर्व से चल रही शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, दिन और रात का पारा भी घटा | Cold wave increased cold, day and night mercury also reduced | Patrika News

उत्तर-पूर्व से चल रही शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, दिन और रात का पारा भी घटा

locationकटनीPublished: Jan 11, 2020 12:07:20 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

-दो दिन बाद बदलेगा हवा का रुख, बढ़ेगा दिन और रात का तापमान
 

extreme cold winter weather in jodhpur

प्रतिकात्मक फोटो

कटनी. उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही शीतलहर की वजह सेे जिले में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। दिन और रात के तापमान भी घटोत्तरी हुई। शनिवार को घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन तक कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है। इसके बाद हवा का रुख बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन और रात का तापमान बढऩे की संभावना है। बतादें कि शुक्रवार को जिले में कड़ाके की ठंड पड़ी। शीतलहर चलने की वजह से दिनभर गलन बनी रही। अधिकांश समय तक लोग धूप में ही बैठे रहे। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान 11 डिग्री से घटकर 5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। बारिश नहीं होगी। 3 से 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

-पश्चिम राजस्थान में ऊपरी विच्छोभ बनने की वजह से दो दिन बाद मौसम में फिर से परिवर्तन होगा। उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही ठंडी हवा का रुख बदल जाएगा। दक्षिण दिशा से हवा चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तामपान में गिरावट होगी।
संदीप कुमार चंद्रवंशी, मौसम वैज्ञानिक कटनी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो