scriptकलेक्टर ने कहा आप लोग मेहनत करते हैं, नहीं तो आपको सस्पेंड कर देता | Collector inspected district hospital | Patrika News

कलेक्टर ने कहा आप लोग मेहनत करते हैं, नहीं तो आपको सस्पेंड कर देता

locationकटनीPublished: Dec 03, 2021 10:14:07 pm

Submitted by:

balmeek pandey

क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, फायर सेफ्टी को लेकर हुआ मॉक ड्रिल, व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

कलेक्टर ने कहा आप लोग मेहनत करते हैं, नहीं तो आपको सस्पेंड कर देता

कलेक्टर ने कहा आप लोग मेहनत करते हैं, नहीं तो आपको सस्पेंड कर देता

कटनी. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां पर कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर के चिंता जाहिर की और अस्पताल प्रबंधन की बैठक में हुए निर्णय अनुसार आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उससे निकलने वाली ऑक्सीजन सप्लाई के बारे में जानकारी ली। फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का भी प्रदर्शन किया गया। जिसका कलेक्टर ने बारीकी से निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके बाद कलेक्टर ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। अव्यवस्था पर फटकार लगाई। डायलिसिस सेंटर के बाहर मरीजों के नहाते पाए जाने पर वार्ड इंचार्ज को फटकार लगाते हुए कलेक्टर ने कहा कि कोरोना का समय चल रहा है, आप लोग काम कर रहे हैं, नहीं तो अबतक सस्पेंड कर देना चाहिए था। सीएस डॉ. यशवंत वर्मा को नर्स को नोटिस जारी कर जवाब लेने कहा है।

कलेक्टर ने कही सह बात
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि कुछ देशों में ओमीक्रॉन वायरस सामने आया है। इसमें यह सामने आया है कि लोगों को अब दूसरा डोज तत्काल लगवाना चाहिए, टीकाकरण कारगर विकल्प है तीसरी लहर से लडऩे के लिए। हमें पहले से ही पूर्णरूप से तैयार रहना चाहिए। व्यवस्थाओं को देखा है। ऑक्सीजन प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया है। आइसीयू रूम बन रहा है, एसएनसीयू में और काम करना है। जिला अस्पताल का एक प्लान भी बनाया है। अभी तक की प्रगति देखी है। अभी बहुत मेनतर करने की जरुरत है, सफाई पर ध्यान देना है। गंदगी व मनमानी घोर आपत्तिजनक है।

टीम कर रही है बेहतर काम
कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य टीम वैक्सीनेशन में बेहतर काम कर रही है। मरीज अस्पताल प्रबंधक का सहयोग करें। विदेशों से आने वाले लोगों का राज्य सरकार के निर्देश पर कार्रवाई चल रही है। आपदा प्रबंधन की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं, जिनकारी जानकारी दी जा रही है। दो तीन दिन में कार्ययोजना बनाकर जांच होगी। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन में जांच होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो