script16 दिन के भीतर 4 से अधिक बार कलेक्टर ने किया निरीक्षण, नहीं सुधरी व्यवस्था | Collector inspected more than 4 times within 16 days, no improved syst | Patrika News

16 दिन के भीतर 4 से अधिक बार कलेक्टर ने किया निरीक्षण, नहीं सुधरी व्यवस्था

locationकटनीPublished: Dec 07, 2019 12:01:36 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

कलेक्टर के निर्देशों का पालन कराने में रुचि नहीं दिखा रहे नगर निगम व जिला अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी
 

inspected

ओवर ब्रिज के नीचे अतिक्रमण

कटनी. जिले के कलेक्टर एसबी सिंह का शिक्षा, स्वास्थ्य व अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने पर पूरा फोकस हैं। इसके लिए वे पिछले 16 दिन के भीतर जिला अस्पताल, नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूल और शहर के कई स्थानों का निरीक्षण किया था। अतिक्रमण हटाने, स्कूल तक पहुंच मार्ग बनवाने, अस्पताल की पार्किंग और उद्यान को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनके निर्देश का अब तक कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। नगर निगम और जिला अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी उनके निर्देशों का पालन करने में रूचि नहीं दिखा रहे। 16 दिन के भीतर 4 बार के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों पर अफसरों ने कितना काम किया शुक्रवार को पत्रिका ने हकीकत जानी तो यह सच सामने आया।

इन निर्देशों पर शुरू नहीं हो पाया काम-

-कलेक्टर एसबी सिंह ने बालाजी शिवनगर स्थित शासकीय हाइस्कूल का निरीक्षण किया था। स्कूल तक आने-जाने के लिए सड़क नहीं होने की विद्यार्थियों व स्टाफ ने समस्या बताई। जिस पर कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को 30 नवंबर के भीतर सड़क बनवाने के निर्देश दिए थे। अब समय सीमा को पूरा हुए सप्ताह भर का समय बीत गया पर सड़क का काम शुरू नहीं हो पाया।

-खिरहनी ओवर ब्रिज के नीचे अतिक्रमणकारियों द्वारा कमरा बना लिया गया है। कारोबार किया जा रहा है। शहर भ्रमण के दौरान कलेक्टर को ओवर ब्रिज के नीचे अतिक्रमण दिखाई दिया। निरीक्षण में शामिल निगम व राजस्व अफसरों को तुरंत मशीन बुलवाकर हटवाने को कहा, लेकिन अधिकारी नहीं हटवा पाए।

-जिला अस्पताल में मरीजों को बैठने के लिए बेहतर पार्क हो, इसके लिए परिसर में बने पार्क से दूबा घास उखाड़ कर विदेशी घास व बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। अब लगभग 10 दिन का समय हो गया, लेकिन पार्क से दूबा घास नहीं उखड़ पाई।
-जिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था को देख नाराजगी जताई थी। भगवान महावीर पुर्नस्थापन केंद्र परिसर में वाहनों को खड़ा कराने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर अस्पताल प्रबंधन ने पत्र तो जारी कर दिया, लेकिन केंद्र संचालको ने वाहन खड़ा कराने से मना कर दिया। जिसके बाद से मामला भी खटाई में पड़ गया।

नहीं मिले 58 स्कूलों को प्रोजेक्टर-
नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली स्कूलों में स्मार्ट पढ़ाई हो, इसके लिए कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को शिक्षा उपकर की राशि से स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कई बार निगमायुक्त से पत्राचार भी किए। इसके बावजूद 58 स्कूलों में अब तक सामग्री नहीं पहुंच पाई है।

-जिला अस्पताल परिसर में बने पार्क को बेहतर बनाने का काम चल रहा है। पाॢकंग के लिए भी निर्देश जारी किए जा चुके है। कलेक्टर के निर्देश का पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है।
डॉ. एसके शर्मा, सिविल सर्जन।


-कलेक्टर ने जो भी निर्देश दिए गए हैं उस पर कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही सारे निर्देशों को पूरा कराया जाएगा।
आरपी सिंह, नगर निगम आयुक्त।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो