सर...दो दिन से सप्लाई हो रहा पानी का रंग बदला हुआ है, साफ पानी की आपूर्ति कराएं
शहर में गर्मी बढऩे के साथ पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए मैदान में उतरें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा शुक्रवार को एनकेजे बजरंग कॉलोनी पहुंचे। कलेक्टर ने क्षेत्र में जाकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर लोगों से जानकारी लीं। स्थानीय लोगों के घर में जाकर पेयजल को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान क्षेत्र की नीलिमा दाहिया ने कलेक्टर से नगर निगम की ओर से आपूर्ति किए जा रहे पानी में दो दिन से रंग कुछ बदला होने की शिकायत की। पानी में सफेद रंग को लेकर संदेह व्यक्त किया। इस पर ननि के अधिकारियों ने तुरंत सफाई दी। जल स्तर कम होने के कारण पानी में छुई का कलर आने की बात कही। कलेक्टर संतुष्ट नहीं हुए। पानी का नमूना लेकर एलइडी एवं मर्करी टेस्ट कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बजरंग कॉलोनी के भूस्वामित्व की जानकारी ली। कॉलोनी को आदर्श कॉलानी के रूप में विकसित करने, कॉलोनी में जलापूर्ति के लिये माईक्रो प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। मुक्तिधाम के पास स्थित तालाब के संबंध मे भूस्वामित्व की जानकारी लेते हुए तालाब के आसपास सफाई कराने और पानी के सोर्स तैयार करने के लिये भी निर्देशित किया हैं।
फायर ऑफिस की व्यवस्था देख कलेक्टर हुए नाराज
कटनी. शहर क्षेत्र के निरीक्षण पर निकले कलेक्टर प्रियंक मिश्रा शुक्रवार को अचानक फायर कार्यालय पहुंचे। सिविल लाइंस स्थित फायर ऑफिस का निरीक्षण किया। कार्यालय में अव्यवस्था नजर आने पर नाराज हुए। परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। जिमेदार अधिकारियों से कहा कि पुराने वाहनों एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री को अलग कराएं। कक्ष की मरत कराकर उसे भी व्यवस्थित करें। सुरक्षा के लिए चारदीवारी निर्माण कराने की नसीहत दी। फायर कार्यालय को शहर के मध्य में होने की बात कहीं हैं। बता दें कि पत्रिका द्वारा शहर में प्रेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। जिसके बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया है।
इनका कहना है
पानी की समस्या को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सबसे ज्यादा समस्या है वहां हर सुबह निरीक्षण कर रहे हैं, बोरिंग और पाइप लाइन से सप्लाई, टैंकर से सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है। एक-तिहाई वार्ड को कवर कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों को भी साथ में लिया गया है। कंट्रोल रूम को भी एक्टिव किया गया है।
प्रियंक मिश्रा, कलेक्टर।