scriptकलेक्टर ने गोद लिया आंगनबाड़ी सेंटर, अब बेहतर होंगी व्यवस्थाएं | collector priyank mishra adopt anganwadi center for better arrangement | Patrika News

कलेक्टर ने गोद लिया आंगनबाड़ी सेंटर, अब बेहतर होंगी व्यवस्थाएं

locationकटनीPublished: Jan 26, 2022 07:59:15 pm

Submitted by:

Faiz

आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 218 को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गोद लिया। जिले की 1300 आंगनबाड़ी केंद्र जनप्रतिनिधि और अधिकारी ले चुके हैं गोद। व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने कराएंगे काम।

News

कलेक्टर ने गोद लिया आंगनबाड़ी सेंटर, अब बेहतर होंगी व्यवस्थाएं

कटनी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान ‘आओ एक आंगनबाड़ी गोद लें’ के सपने को साकार करते हुए प्रदेश के जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, उद्योगपति लगातार सूबे के आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर उनकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटे हुए हैं। प्रदेशभर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी गोद लिये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में भी संचालित आंगनबाड़ी संबंधित व्यक्तियों द्वारा स्वेच्छा से गोद लिये जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सपत्नीक सुधार न्यास क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 218 को गोद लिया और बच्चों से संवाद भी किया।

कलेक्टर मिश्रा द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र को गोद लेने के साथ ही केन्द्र में पंजीकृत बच्चों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्द्र में 70 बच्चे पंजीकृत हैं। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें- यहां गणतंत्र दिवस पर ऑटो में निकली तिरंगा यात्रा, जमकर हुआ स्वागत


जिले के 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 1300 लिए जा चुके गोद

इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 155 को गोद लिया और केन्द्र की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि, जिले में 1712 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। जिनमें से अभी तक 1300 आंगनबाड़ी केन्द्रों को जिले के जनप्रतिनिधियों, जिला स्तर, विकासखंड के अधिकारी, उद्योगपतियों और आमजनों ने गोद लिया है और उनके माध्यम से केन्द्रों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, जिले की शत प्रतिशत आंगनबाड़ियों को गोद दिलाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

 

मजार पर नाराज हुईं बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर, देखें वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x87c6mj

ट्रेंडिंग वीडियो