कटनी

कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष ने रोगी कल्याण समिति सदस्य पद से दिया इस्तीफा

प्रभारीमंत्री के नाम लिखा इस्तीफे का पत्र, कहा कार्यकर्ता के सम्मान में उठाया कदम

कटनीFeb 15, 2020 / 10:23 am

raghavendra chaturvedi

कांग्रेस विधायक ने छात्रों को सिखाए राजनीति के टिप्स, बोले मैं चाहता हूं कि आप राजनीति में कदम रखें

कटनी. कांग्रेस पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष मिथिलेश जैन ने रोगी कल्याण समिति के सदस्य पद इस्तीफा देते हुए पत्र प्रभारी मंत्री के नाम चिट्ठी लिखी है। शहर जिलाध्यक्ष के इस इस्तीफे को 13 फरवरी की सुबह सर्किट हाउस में आयोजित कांग्रेस पार्टी की समन्वय समिति की बैठक से जोड़कर देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार समन्वय समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों की कार्यशैली का खुलकर विरोध किया था। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा था कि पदाधिकारी कई पद पर स्वयं कब्जा जमाए बैठे हैं। इधर इस्तीफे को लेकर शहर जिलाध्यक्ष मिथिलेश जैन ने बताया कि मुझे प्रभारी मंत्री ने अपने तरफ से नियुक्त किया था।
मैने नियुक्ति पर धन्यवाद देते हुए उन्हे त्यागपत्र दिया है। कार्यकर्ताओं के सम्मान में इस्तीफा दिया है। हमारा छोटा इच्छुक कार्यकर्ता सम्मानित हो जाएगा तो इस पद को स्वीकार कर लेंगे। इधर शहर जिलाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Home / Katni / कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष ने रोगी कल्याण समिति सदस्य पद से दिया इस्तीफा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.