scriptMP प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व CM की विवादित टिप्पणी से सियासत गर्म, जलाया पुतला | Congress leader Kamal Nath controversial remarks raised political heat | Patrika News

MP प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व CM की विवादित टिप्पणी से सियासत गर्म, जलाया पुतला

locationकटनीPublished: Oct 21, 2020 02:53:14 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-एमपी के सीएम शिवराज सिंह पहले ही सोनिया गांधी तक को लिख चुके हैं पत्र-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कमलनाथ के बयान को शर्मनाक कहा है

कमलनाथ व इमरती देवी

कमलनाथ व इमरती देवी

कटनी. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के महिला मंत्री इमरती देवी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी की मध्य प्रदेश ही नहीं देश भर में आलोचना हो रही है। हर कोई इसकी भर्त्सना कर रहा है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर उन्हें पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदों से हटाने की मांग कर चुके हैं। इस बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कमलनाथ की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए यहां तक कहा कि महिला के खिलाफ कोई भी इस तरह अभद्र व्यवहार नहीं कर सकता। राहुल ने कहा कि वह निजी तौर पर ऐसी भाषा पसंद नहीं करते।
उधर पूर्व सीएम कमलनाथ का कहना है कि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है। कहा कि किसी को उनका बयान अपमानजनक लगता है तो वह खेद प्रकट करते हैं। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें क्यों माफी मांगनी चाहिए। वहीं सीएम शिवराज सिंह ने फिर से कमलनाथ और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आश्चर्य जताया कि कांग्रेस नेता ही कह रहे हैं कि उन्होंने (कमलनाथ) ने गलती की है। लेकिन वह माफी न मांगने पर अडिग हैं, दरअसल वह एक अहंकारी व्यक्ति हैं।
इधर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कटनी के भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का प्रतीकात्मक पुतला जलया। साथ ही आरोप लगाया है कि इमरती देवी का अपमान कर कमल नाथ ने ओछी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी एक जैसी ही है। ये जैसा सोचते हैं वैसा बोलते हैं और करते भी हैं। कमल नाथ ने बहन इमरती देवी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है। यही इनके संस्कार हैं और ये अपने संस्कारों की भाषा ही बोल रहे हैं। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कमल नाथ से माफी मांगने की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो