इधर, भाजपा युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
कैमोर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कैमोर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश एवं कटनी जिला जिलाध्यक्ष के आह्वान पर विजयराघवगढ़ विधानसभा अंतर्गत कैमोर युवा मंडल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा, किशन अग्रवाल, राहुल ग्रोवर, ऋतिक अर्जरिया, प्रतीक गुप्ता, आशिष मुंगेरिया सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।