scriptअस्पताल पहुुंचे ठेकेदार के कर्मचारी, शुरू कराया काम | Contractor's staff reached hospital, started work | Patrika News

अस्पताल पहुुंचे ठेकेदार के कर्मचारी, शुरू कराया काम

locationकटनीPublished: Feb 11, 2020 01:51:25 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

-20 दिन बाद फिर से चालू हुआ सीटी स्कैन कक्ष में बंद पड़ा निर्माण कार्य
 

Hospital

कमरे में नाप जोख करते कर्मचारी।

कटनी. जिला अस्पताल में पिछले 20 दिन से बंद पड़ा सीटी स्कैन कक्ष का निर्माण कार्य फिर से चालू हो गया है। सोमवार को अस्पताल पहुंंचे ठेकेदार के कर्मचारियों ने कमरे के भीतर नाप जोख की। इस दौरान ठेकेदार के कर्मचारियों ने बताया कि एक माह के भीतर काम पूरा हो जाएगा। सीटी स्कैन मशीन जिस जगह पर लगाई जा रही, उसकी छत बेकार है। बारिश में पानी टपकता है। नए सिरे से मरम्मत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन नहीं है। मरीजों को सीटी स्कैन से जांच कराने की सुविधा मिले, इसके लिए अस्पताल परिसर में बने रैन बसेरा में मशीन लगाने का काम शुरू हुआ। निर्माण कार्य को चालू हुए लगभग डेढ़ साल का समय हो गया, लेकिन पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिसको लेकर पत्रिका ने दो दिन कहा था पर तीन दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाया काम शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद ठेकेदार हरकत में आया और निर्माण कार्य चालू कराया।

पीपीपी मोड पर संचालन:
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन का संचालन पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत किया जाएगा। अस्पताल में भर्ती गरीबी रेखा से नीचे के मरीजों की निशुल्क जांच होगी। निजी अस्पताल से आने वाले मरीजों के लिए शुल्क निर्धारित किया जाएगा।

इलाज में मरीजों को यह लाभ
-सिर, कंधे, रीढ़ की हड्डी, पेट, दिल, घुटना और छाती जैसे अंगों के अंदरूनी चित्र दिखाने के लिए इस मशीन का उपयोग किया जाता है।
-आंतरिक चोट और आंतरिक रक्तस्राव की मात्रा का पता लगाना।
-ब्लड वेसल्स और आंतरिक संरचनाओं की स्टडी करना।
-ट्यूमर के स्थान के बारे में जानना
-इन्फेक्शन का पता लगाना
-हड्डी के फ्रैक्चर और मांसपेशियों से जुड़े विकारों को जानना।
-शरीर के अंगों की आंतरिक स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी देने वाले इस टेस्ट की खासियत ये है कि इसे करने में कम समय लगता है। इसके लिए शरीर को छेदा भी नहीं जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो