कटनी

mpkamahamukabla :फसल नुकसानी का बढ़ाया जाए मुआवजा, पर्यटन स्थल भी बने

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास हुई पत्रिका जन एजेंडा 2018-23 की बैठक में क्षेत्रवासियों ने बताए मुद्दे
 

कटनीSep 19, 2018 / 10:05 pm

dharmendra pandey

meeting

कटनी. विधानसभा क्षेत्र विजयराघवगढ़ के संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास पत्रिका जन एजेंडा 2018-23 को लेकर बुधवार को बैठक हुई। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, अधिवक्ता, समाजसेवी, युवा वर्ग व किसानों ने विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, बेरोजगारी, यात्री प्रतीक्षालय, सुलभ कॉपलेक्स व पानी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। घोषणा पत्र में शामिल करवाने की बात कहीं। कोऑर्डिनेटर मोहम्मद माजिद ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। दूसरे राज्यों में जाकर क्षेत्र के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो खोल दिए गए हैं, लेकिन डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई। ऐसे में बेहतर उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। किसानों को फसल नुकसानी के दौरान मिलने वाले मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए। क्षेत्र में औद्योगिक संस्थान भी खोला जाए। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमीं को दूर किया जाए। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की सख्त जरूरत है। शिक्षकों से पढ़ाई के अलावा कोई कार्य न कराया जाए। किसानों के लिए सरकार अलग से नीति बनाए। किसानों से उपज तो सरकार खरीद लेती है, लेकिन बेची गई उपज का समय पर भुगतान नहीं हो पाता। कई माह तक किसानों को चक्कर लगाना पड़ता है। सुधार किया जाए। क्षेत्र के किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचे।

ये मुद्दे निकलकर आए।
-क्षेत्र में औद्योगिक शिक्षण संस्थान खुले।
-यात्री प्रतीक्षालय व सुलभ कॉम्पलेक्स की सुविधा मिले।
-पर्यटन स्थल की सुविधा हो।
-सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति की जाए व समय पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती।
-फसल नुकसानी का किसानों को समय पर मुआवजा दिया जाए।
-मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए।
– औद्योगिक क्षेत्र होने के बाद भी क्षेत्र में बेरोजगारी चरम पर है।
-स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। डॉक्टरों की भर्ती की जाए।
-किसानों को सिंचाई के लिए कम से कम १५ घंटे की बिजली मिले।
-गर्मी में पानी की सुविधाओं बेहतर हो।
-खेलकूद के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर प्लेट फार्म मिले, इसके लिए खेल शिक्षकों व संसाधनों के पर्याप्त इंतजाम किए जाए।

ये रहे मौजूद
बैठक के दौरान कोऑर्डिनेटर मो. माजिद, जागेश्वर मिश्रा, विमल, विवेक तिवारी, पुरुषोत्तम ताम्रकार, विनोद गुप्ता, विवेक सिंह बघेल, विवेक सिंह बघेल, जितेंद्र तिवारी, शिवराम गुप्ता, लोकेश सोनकर, विजय सिंह, बसीर अहमद, अजय बर्मन, मो. जलील, मो. इब्राहीम, अंकुश राय, रावेंद्र कुमार, अटल मिश्रा, पुरषोत्तम ताम्रकार, सुशील गुप्ता, अकित गुप्ता, राजेश पांडे, सत्यम मिश्रा, दिनेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, रवि सिंह परिहार, अनिल तिवारी, देवी चरण, संदीप उपाध्याय, कुंवर बहादुर, शिव प्रसाद चौधरी, मुन्ना चौधरी, विजय सिंह, शिवपाल यादव, सुशील बंशकार, राम सहोदर चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
………………………

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.