scriptपत्रिका सोशल कनेक्ट: जरूरतमंदों के लिए हमेशा जारी रहेगी सेवा, प्रभावितों को आत्मनिर्भर बनाने यह कमेटी करेगी खास पहल | Deg Teg Fateh committee will help the needy | Patrika News

पत्रिका सोशल कनेक्ट: जरूरतमंदों के लिए हमेशा जारी रहेगी सेवा, प्रभावितों को आत्मनिर्भर बनाने यह कमेटी करेगी खास पहल

locationकटनीPublished: Jun 20, 2020 11:13:35 am

Submitted by:

balmeek pandey

वैश्विक महामारी कोना के चलते 22 मार्च से लॉकडाउन शुरू हो गया था, उसके बाद से व्यापार, व्यवसाय, उद्योग प्रभावित होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। कामकाज ना मिलने से बेरोजगारी का सामना युवाओं एवं मजदूर वर्ग को करना पड़ रहा है। जीवनशैली लोगों की एकदम पटरी से उतर चुकी है, परिस्थिति यहां तक आ बनी है कि कई लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रभावित लोगों की मदद के लिए एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कई समाजसेवी संस्थाएं आगे आ रहे हैं।

Deg Teg Fateh committee will help the needy

Deg Teg Fateh committee will help the needy

कटनी. वैश्विक महामारी कोना के चलते 22 मार्च से लॉकडाउन शुरू हो गया था, उसके बाद से व्यापार, व्यवसाय, उद्योग प्रभावित होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। कामकाज ना मिलने से बेरोजगारी का सामना युवाओं एवं मजदूर वर्ग को करना पड़ रहा है। जीवनशैली लोगों की एकदम पटरी से उतर चुकी है, परिस्थिति यहां तक आ बनी है कि कई लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रभावित लोगों की मदद के लिए एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कई समाजसेवी संस्थाएं आगे आ रहे हैं। पत्रिका से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान देग तेग फतेह समिति के सदस्यों ने चर्चा की और इस आपातकाल में जरुरतमंदों हर संभव मदद करने भरोसा दिलाया। प्रबुद्धजनों ने कहा कि हम सभी सदस्य मिलकर लॉकडाउन में प्रभावितों की सेवा करते आए हैं वैसे आगे भी अनवरत जारी रखेंगे। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने उन्हें रोजगार व स्वरोजगार से जोडऩे के लिए भी पहल की जाएगी। इस घड़ी में हम सभी मिलकर शहर को बढ़ाने के लिए आगे आएंगे।

इन्होंने रखी अपनी बात
संकट में लोगों को आगे बढ़ाने और प्रयास किए जाएंगे। समाज के लोग ने लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करते हुए मानव की सेवा की है। लोगों को पैरों पर खड़ा करने, प्रकृति को बचाने पौधरोपण आदि सेवा की जा रही है। बेसहारा के लिए विशेष प्रयास होंगे।
जसप्रीत सिंह लांबा, प्रेसिडेंट देग तेग फतेह समिति।

सिक्ख समाज और देग तेग फतेह समिति द्वारा लॉकडाउन में हर जरूरतमंद की मदद की है। भोजन और राशन वितरण अनवरत किया। गुरुद्वारे से सहिज घर-घर जाकर जरूरतमंदों को मदद की है। लोगों को संकट से, आत्मनिर्भर बनाने प्रयास किए जाएंगे।
सोनू खुराना, वाइस प्रेसीडेंट देग तेग फतेह समिति।

टीम के हर सदस्य ने संकट की इस घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। सभी के सहयोग से लंगर की सेवा पिछले चार माह से की जा रही है। लॉकडाउन के समय में सभी में अपनी जान की परवाह ना करते हुए मानवता की सेवा की है जो आगे भी जारी रहेगी।
दारा सिंह विरदी, सचिव देग तेग फतेह समिति।

समिति ने प्रवासी मजदूर व मजबूर लोग जो अपने घर वापस आ रहे हैं थे उनको भोजन, कपड़े, जूते और चप्पल की सेवा की गई। सभी जरूरतमंद की सेवा की जा रही है। हम शहर को आगे बढ़ाने समिति के सदस्य मिलकर भरसक प्रयास करेंगे।
रिंकी खालसा, सदस्य देग तेग फतेह समिति।

लॉकडाउन में हर मजदूर की स्थिति खराब हुई है। संकट की इस घड़ी में समिति ने सभी का साथ दिया है। लोगों को स्वरोजगार से जोडऩे, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने, वर्कआउट हो या लोगों में जागरूकता हर प्रकार से पहल की जाएगी।
मंजीज हुंजन, सदस्य देग तेग फतेह समिति।

लॉकडाउन में टीम ने हर किसी की मदद के लिए भरसक प्रयास किए हैं। अब सभी की यही कोशिश रहेगी कि लोगों को महामारी से सुरक्षित रखने नियमों का पालन करें। युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार से जोडऩे के लिए टीम मेम्बर मिलकर प्रयास करेंगे।
डॉ. अक्षय गुप्ता, सदस्य देग तेग फतेह समिति।

समिति के सदस्य जिस तरह से अभी तक पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते हुए सेवा की है वह तो जारी रहेगी अब शहर को संकट से उबारने एक नई पहल होगी। हर कोई अपने-अपने स्तर पर लोगों को काम मिले, जीवन आगे बढ़े यह प्रयास होंगे।
हनी ग्रोवर, सदस्य देग तेग फतेह समिति।

देग तेग फतेह समिति द्वारा रोटी मशीन ली गई है ताकि जरुरतमंदों को समय पर भोजन तैयार हो जाए। जैसे लॉकडाउन में सेवा जारी रही वह अनलॉक-1 में भी जारी है। अब लोगों की जिंदगी कैसे फिर से पटरी पर आए, सुरक्षा के साथ काम मिले यह प्रयास करेंगे।
बाबू ग्रोवर, सदस्य देग तेग फतेह समिति।

हम सभी सोनू खुराना के नेतृत्व में लॉकडाउन में पीडि़ता मानवता की सेवा में जुटे रहे हैं। सेवा निरंत जारी है, आगे भी सभी मिलकर लोगों की मदद, महामारी के दौरान रोजगार से वंचित हुए हैं उन्हें फिर से जोडऩे पहल करेंगे। लोगों की आगे भी मदद करेंगे।
शाहिल पांडेय, सदस्य देग तेग फतेह समिति।

टीम द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और भोजन सहित अन्य प्रकल्प जारी हैं। अब टीम सामूहिक रूप से यह पहल करेगी कि बेरोजगारी का जो लोग दंश झेल रहे हैं उनको कैसे काम मिले, हमें पर्यावरण सुरक्षा व खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखकर आगे बढऩा है।
नीलम सलूजा, सदस्य देग तेग फतेह समिति।

गुरुद्वारा में सुबह से लंगर, जरुरतमंद तक भोजन की व्यवस्था, राशन वितरण, किराना वितरण, जूता-चप्पल वितरण का कार्य जारी रहा। जरुरतमंदों के लिए प्रसाद की सेवा अनवरत जारी है। क्वारंटीन सेंटरों तक भी भोजन की सेवा जारी है जो हमेशा हरेगी।
अंकित सिंह, सदस्य देग तेग फतेह समिति।

देग तेग फतेह समिति के सभी सदस्य कारोबार से जुड़े हैं। व्यापार की चिंता न करते हुए मानवा सेवा को चुना है। आपदाकाल में जो लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं उनके लिए मददगार बनेंगे। शहर को नई दिशा देने के लिए पहल की जाएगी।
नीटू नारंग, सदस्य देग तेग फतेह समिति।

देग तेग फतेह समिति ने हमेशा से बेसहारा, जरुरतमंदों के लिए काम करती आई है। मानवता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लोगों को भोजन, राशन, किराना बटवाया गया है। सेवा का यह प्रकल्प अनवरत जारी रहे, यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
टीटू ग्रोवर, सदस्य देग तेग फतेह समिति।

पीडि़त मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है। यह महामारी अभी समाप्त होने वाली नहीं है। ऐसे में सदस्य देग तेग फतेह समिति के यह संकल्प ले रहे हैं कि लोगों को रोजगार दिलाने, मदद के लिए हमेशा आगे रहेंगे।
भीषम चेलानी, सदस्य देग तेग फतेह समिति।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो