कटनी

mpkamahamukabla: पत्रिका जन एजेंडा बैठक में उठी आवाज-किसानों की उपज को मिले वाजिब दाम, महिला सशक्तिरण सहित क्षेत्र में स्थापित हों उद्योग

बड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढीमरखेड़ा के बरेली-रामपुरी ग्राम पंचायत भवन में पत्रिका जन एजेंडा बैठक का आयोजन

कटनीSep 17, 2018 / 10:10 pm

balmeek pandey

Discussion of development of Badwara constituency

कटनी. पत्रिका चेंजमेकर महाअभियान के तहत बड़वारा विधानसभा के बरेली रामपुर ग्राम पंचायत में पत्रिका जन एजेंडा 2018-2023 की बैठक का आयोजन किया गया। कोऑर्डिनेटर अनूप दुबे के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान क्षेत्र के किसान, व्यापारी, विद्यार्थी, एडवोकेट, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य जनों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आपसी खींचतान की राजनीति नहीं होना चाहिए। हर जनप्रतिनिधि का ध्येय सिर्फ क्षेत्र का विकास होना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि समृद्धि एवं रोजगार के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने कहा कि शराबबंदी पर सभी को फोकस करना चाहिए। इससे प सिर्फ समाज में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है बल्कि परिवार भी बिखर रहे हैं। लोगों ने कहा कि महंगाई के अनुसार फसलों के दाम बढऩा चाहिए। मुख्यालय में महिला चिकित्सक सहित डॉक्टर होना चाहिए। क्षेत्र में चल रही है शराब बंदी, फिर भी पैकारिया चल रही हैं। मॉडल स्कूल सहित अन्य स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था होनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के साथ क्षेत्र में रोजगार धंधे के लिए उद्योग लगना चाहिए।

लोगों ने रखी बेबाकी से राय
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के की ग्राम पंचायत बरेली रामपुर में सोमवार दोपहर पत्रिका चेंजमेकर अभियान को लेकर ग्राम पंचायत भवन में बैठक का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय जनों ने क्षेत्र विकास के एजेंडो को रखा। जनप्रतिनिधि कैसा हो इस विषय पर चर्चा की। कादर खान ने पत्रिका चेंजमेकर अभियान पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी। शराबबंदी को लेकर खुलकर अपनी राय दी। किसान रतन यादव ने वर्तमान समय में महंगाई को देखते हुए किसानों की फसलों के दाम बढ़ाने पर भी अपनी राय दी और जानकारी में बताएं कृषि कार्य के लिए उन्नत खाद, बीज और उर्वरक महंगे दामों में लेकर किसान खेती तो कर रहा है लेकिन फसल का वाजिब दाम ना मिलने से किसानों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। युवा समाजसेवी सतीश दुबे ने मुख्यालय परिसर पर डॉक्टरों की कमी को लेकर चर्चा की। साथ ही बताया महिला चिकित्सक न होने के कारण महिलाओं को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। सुशील बर्मन मॉडल स्कूल समेत अन्य विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को लेकर चर्चा के साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए उद्योग धंधे स्थापित कराए जाने को लेकर चर्चा की और बताया नेता ऐसा हो जो जनता की बात सुने समझे और क्षेत्र विकास के लिए तत्पर हों।

ये मुद्दे रखे सामने
– क्षेत्र के सभी गांवों में शराबबंदी पर लगे प्रतिबंध।
– महंगाई को देखते हुए किसानों की फसलों के दाम बढ़ाए जाएं।
– मुख्यालयों के अस्पताल में डॉक्टरों व स्टॉफ की भर्ती हो।
– विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी की जाए।
– क्षेत्र में उद्योग धंधे स्थापित हो, ताकि बेरोजगारी दूर हो।
– जनप्रतिनिधि ऐसा आए जो जनता की बात सुने।
– कॉलेजों में उच्च शिक्षा व्यवस्था लाबू हो।
– गांवों को मुख्य मार्ग को जोडऩे सड़कें बनें।
– महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर काम हो।
– कानून व्यवस्था हो दुरुस्त, सुधरें ट्रैफिक सिस्टम।

इनकी रही उपस्थिति
बैठक में शिवसहाय शर्मा, सरपंच बबलीलाल कोल, सतीश दुबे, सुग्रीव प्रसाद कोल, अनिल कुम्हार, दिलीप शुक्ला, जगदीश प्रसाद कोल, भल्लू कुम्हार, यूसूफ खान, समना कोल, रामलाल कोल, सुशील कुमार बर्मन, मीरा बाई कोल, मेम बाई कोल, रोशनी कोल, गीता बाई कोल, राजकुमार कोल, गुलाब बाई बर्मन, कल्लू बाई, रंजना बाई, गंगो बाई, बिसरती बाई, प्रेमबाई कोल, सोनकली रजक, गुड्डी बाई कोल, नीमा, निराशा बाई, प्रेम बाई, चैना बाई, कला, लौंगा बाई, सुहागी बाई, रोशनी, जानकी सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Home / Katni / mpkamahamukabla: पत्रिका जन एजेंडा बैठक में उठी आवाज-किसानों की उपज को मिले वाजिब दाम, महिला सशक्तिरण सहित क्षेत्र में स्थापित हों उद्योग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.