scriptजानिए आधा घंटा लेट क्यो पहुंचे महापौर, आमंत्रण के बाद भी नहीं पहुंचे 6 विभागों के अधिकारी, देखें वीडियो | Distance created by officials | Patrika News

जानिए आधा घंटा लेट क्यो पहुंचे महापौर, आमंत्रण के बाद भी नहीं पहुंचे 6 विभागों के अधिकारी, देखें वीडियो

locationकटनीPublished: Jan 12, 2019 10:11:54 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

सामूहिक सूर्य नमस्कार में सामने आई जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों की बेपरवाही

Distance created by officials

Distance created by officials

कटनी. माधवनगर स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को विश्व युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ। धूमधाम से मनाया जाने वाला प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग का यह कार्यक्रम जिले में औपचारिकता बनकर रह गया। जनप्रतिनिधि से लेकर अलग-अलग विभागों के प्रमुख आमंत्रण के बाद भी नहीं पहुंचे। शहर में होने के बाद भी महापौर शशांक श्रीवास्तव भी आधा घंटा लेट पहुंचे। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में शनिवार को विश्व युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में जिले के विजयराघवगढ़, मुड़वारा व बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र से विधायकों को आमंत्रण भेजा गया था। इसमें कोई भी विधायक शामिल नहीं हुए। कार्यक्रम में महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटैल, कलेक्टर केवीएस चौधरी, जिला पंचायत सीइओ फे्रंक नोबल ए, सीएमएचओ डॉ. एसके निगम, एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा, डीइओ एसएन पांडेय, डीपीसी एनपी दुबे, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव सहित प्राचार्य विभा श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सूर्य नमस्कार के दौरान योगासन किए।

आमंत्रण के बाद भी नहीं पहुंचे ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी:
-संदीप जायसवाल, विधायक मुडवारा।
-संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक विजयराघवगढ़।
-प्रणय पांडे, विधायक बहोरीबंद।
-अशोक विश्वकर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष।
-कमिश्नर नगर निगम।
-संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग।
-सहायक आयुक्त आदिवासी।
-जनसंपर्क अधिकारी।
-प्राचार्य जिला शिक्षण संस्थान।
-जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग।
-जिला अध्यक्ष कांगेस।
-शहर अध्यक्ष कांग्रेस।
-सांसद प्रतिनिधि।
-पीटीए अध्यक्ष।

इनका कहना है
जिलास्तर पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ कई विभागों के अधिकारियों को आमंत्रण भेजा गया था। जनप्रतिनिधियों में महापौर व जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा कोई नहीं पहुंचे। इसके अलावा छह विभागों के प्रमुख अधिकारी भी नहीं आए।
विभा श्रीवास्तव, प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो