scriptअमीरगंज में पेयजल की भीषण समस्या: 3 साल से नलकूप पड़ा बंद, एक किलोमीटर से पानी ढोने विवश शहरवासी, देखें वीडियो | Drinking water problem in Amirganj Katni | Patrika News

अमीरगंज में पेयजल की भीषण समस्या: 3 साल से नलकूप पड़ा बंद, एक किलोमीटर से पानी ढोने विवश शहरवासी, देखें वीडियो

locationकटनीPublished: May 31, 2020 09:29:04 pm

Submitted by:

balmeek pandey

सुबह होते ही दूसरे एक किलोमीटर पेयजल सप्लाई के लिए चालू होने वाले नलकूप में इंतजार, बाल्टी-डिब्बा लेकर नलकूप की ओर सफर, पानी भरने के लिए कतार, सिर में-साइकिल में पानी ढो रहे महिला, पुरुष व बच्चे, पंप में काफी समय तक बारी आने का इंतजार, बूंद बूंद पानी के लिए जद्दोजहद…। यह नजारा किसी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र का नहीं बल्कि शहर में पेयजल की समस्या का है। रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड अमीरगंज व चौधरी मोहल्ला के है।

Drinking water problem in Amirganj Katni

Drinking water problem in Amirganj Katni

कटनी. सुबह होते ही दूसरे एक किलोमीटर पेयजल सप्लाई के लिए चालू होने वाले नलकूप में इंतजार, बाल्टी-डिब्बा लेकर नलकूप की ओर सफर, पानी भरने के लिए कतार, सिर में-साइकिल में पानी ढो रहे महिला, पुरुष व बच्चे, पंप में काफी समय तक बारी आने का इंतजार, बूंद बूंद पानी के लिए जद्दोजहद…। यह नजारा किसी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र का नहीं बल्कि शहर में पेयजल की समस्या का है। रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड अमीरगंज व चौधरी मोहल्ला के है। यहां के लोग पेयजल के लिए खासे परेशान हैं। स्थानीय निवासी राजेन्द्र बर्मन, गुड्डू तिवारी, रामलखन पांडेय, श्रवण शुक्ला, राहुल वंशकार आदि ने बताया कि 2 मार्च 2018 को यहां पर सीवर लाइन का काम हुआ था, ठेकेदार द्वारा नलकूप को तोड़ दिया गया, उसके बाद से यहां के बाशिंदे बूंद-बूंद पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। कई स्थानों पर पाइप लाइन भी तोड़ दी गई है, लेकिन आज तक सुधार कार्य नहीं कराया गया। आलम यह है कि इस समस्या के चलते बस्ती के 3000 से अधिक लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार वार्ड प्रभारी, वार्ड पार्षद, नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। कई बार कार्यालय जाकर मांग की, लेकिन लगभग 3 साल का समय बीतने को है और आज तक पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया।

हैंडपंप लग रहा ना नलकूप का सुधार
लोगों ने बताया कि यहां पर सीमेंट की टंकी भी बनी हुई है। पहले नलकूप से टंकी में पानी भर जाता था। पूरी बस्ती के लोग टंकी से पानी भर कर अपने घर ले जाते थे, लेकिन लगभग 3 साल से उन्हें 1 से डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पानी लाने में और समस्या हो रही है। नलकूप में भीड़ लगती है इससे संक्रमण का भी खतरा बना रहता है। यहां पर हैंडपंप की भी मांग की गई है, लेकिन आज तक ध्यान नहीं दिया गया। नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बस्ती से दूरी बनाए हुए हैं।

लोगों ने बताई यह समस्या
इन दिनों भीषण गर्मी में जन-बच्चों सहित पहले पानी का इंतजाम करते हैं। कई बार दोपहर में पानी आता है। मेहनत-मजदूरी करने चले जाते हैं तो फिर पानी का इंतजाम नहीं हो पाता। लगातार पेयजल समस्या समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
गुलाब वंशकार स्थानीय निवासी।

सुबह-सबस पहले उठकर 1 किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाते हैं, इसके बाद मेहनत-मजदूरी करने जाते हैं। ठेकेदार द्वारा नलकूप को तोड़ दिया गया है, लेकिन नगर निगम द्वारा सुधार कार्य नहीं कराया जा रहा। वार्ड पार्षद भी ध्यान नहीं दे रहे।
रोहित वंशकार, स्थानीय निवासी।

अमीरगंज बस्ती के लोग पेयजल, सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली की समस्या से जूझ रहे हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा। नलकूप में भी सुधार हो जाता है तो क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
मौसम पांडे, स्थानीय निवासी।

नगर निगम का जो भी अधिकारी कर्मचारी आता है, उससे हम लोग सिर्फ हाथ जोड़कर यही विनती करते हैं कि साहब पेयजल की व्यवस्था करा दीजिए। सफाई हम लोग स्वयं कर लेते हैं। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही।
मुन्नी वंशकार, स्थानीय निवासी।

शहर के अन्य क्षेत्रों में भी समस्या
पेयजल की समस्या अभी भी शहर के कई क्षेत्रों में बनी हुई है। सबसे ज्यादा इन दिनों लोग गंदे पेयजल की सप्लाई के कारण परेशान हैं। आजाद चौक मैं कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इसके अलावा उपनगरीय क्षेत्रों में कम पानी की सप्लाई की समस्या बनी हुई है। नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बैठक कर निरीक्षण कर समस्या समाधान की बात तो कहते हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

इनका कहना है
अमीरगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। शीघ्र ही नलकूप की व्यवस्था करा कर पेयजल सप्लाई की व्यवस्था की जाएगी। चौधरी मोहल्ला में भी समस्या का समाधान कराया जाएगा। गर्मी में लोगों को पेयजल की परेशानी ना हो, जहां से भी शिकायत आती है तत्काल समाधान का प्रयास किया जाता है।
सुधीर मिश्रा, जल प्रदाय प्रभारी।

https://youtu.be/eqf3xfJX7pA
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो