scriptशहर में बमुश्किल 15 से 20 मिनट हो रही सप्लाई, कई वार्डों में पेयजल समस्या | Drinking water problem in Katni city | Patrika News

शहर में बमुश्किल 15 से 20 मिनट हो रही सप्लाई, कई वार्डों में पेयजल समस्या

locationकटनीPublished: Jun 02, 2021 10:07:46 pm

Submitted by:

balmeek pandey

नगर निगम नहीं कर पा रही पर्याप्त पानी की व्यवस्था, टंकियां रह जा रहीं खाली, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

शहर में बमुश्किल 15 से 20 मिनट हो रही सप्लाई, कई वार्डों में पेयजल समस्या

शहर में बमुश्किल 15 से 20 मिनट हो रही सप्लाई, कई वार्डों में पेयजल समस्या

कटनी. शहर के कई वार्ड में पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोग सुबह से लेकर शाम तक पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से कोई सरोकार नहीं है। शहर के अल्फर्टगंज में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। गुरुनानक वार्ड में एक पखवाड़े से पेयजल सप्लाई कम हो रही है। कभी 10 मिनट तो कभी 15 मिनट पेयजल सप्लाई हो रही है। बताया जा रहा है कि जंगल दफ्तर में बनी टंकी से सप्लाई होती है। बैराज से आने वाले पानी को कट कर सिविल लाइन की टंकी में भेज दिया जा रहा है। टंकी न भर पाने के कारण समस्या होती है। यह हाल सावरकर वार्ड में भी है। खिरहनी फाटक क्षेत्र में भी पेयजल समस्या बनी हुई है। शहर के उपनगरीय क्षेत्र अमीरगंज में भी पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है। यहां के सैकड़ों लोग खासे परेशान हैं।
पेयजल को लेकर बालगंगाधर तिलक वार्ड में काफी दिक्कत है। वार्ड के गली नंबर 4, गली नंबर 7, गली नंबर 8-9 में गंभीर समस्या है। सरस्वती स्कूल के पास भी समस्या है। पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। निवर्तमान पार्षद राजकिशोर यादव ने बताया कि मंगलवार को पांच हैंडपंपों का सुधार कार्य कराया गया है, लेकिन जल स्तर कम होने के कारण कम पानी दे रहे हैं। लगातार नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दे रहे हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा।

रोशन नगर क्षेत्र में भी समस्या
नगर निगम द्वारा लाखों रुपये की लागत से पेयजल पाइप वार्ड क्रमांक 18 में पड़ी है। पीवीसी पाइप लाइन पड़ी थी, लेकिन पानी चालू नहीं किए गए। इसमें कई लोग वंचित हैं। मालवीय गली, ओमशांति मार्ग सहित 8 गलियों में कनेक्शन न होने से लोग परेशान हैं। निजी नलकूपों व हैंडपंप से प्यास बुझ रही है। निवर्तमान पार्षद साक्षी गोपाल साहू ने कहा कि नगर निगम की बेपरवाही के कारण क्षेत्र लोग परेशान हैं।

इनका कहना है
जंगल दफ्तर की टंकी न भर पाने के कारण थोड़ा समस्या हुई है। अमीरगंज में समस्या को दूर किया जा रहा है। बैराज में जल स्तर कम हो रहा है। फिर भी पर्याप्त पेयजल सप्लाई के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभी 15 जून तक के लिए स्टॉक है।
मृदुल श्रीवास्तव, इंजीनियर नगर निगम।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो