scriptदुर्गा मैया भूल न जाना, अगली साल फिर से आना… | Dussehra festival celebrated in Katni | Patrika News

दुर्गा मैया भूल न जाना, अगली साल फिर से आना…

locationकटनीPublished: Oct 17, 2021 08:35:17 pm

Submitted by:

balmeek pandey

कृत्रिम कुंडों में हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन, देरशाम से सुबह तक कुंड में विसॢजत हुई प्रतिमाएं, गीतों की धुन पर जमकर थिरकीं युवाओं की टोलियां, शहर से लेकर गांव तक रही पर्व की धूम

दुर्गा मैया भूल न जाना, अगली साल फिर से आना...

दुर्गा मैया भूल न जाना, अगली साल फिर से आना…,दुर्गा मैया भूल न जाना, अगली साल फिर से आना…,दुर्गा मैया भूल न जाना, अगली साल फिर से आना…

कटनी. वैश्विक महामारी कोराना वायरस के चलते इस साल भी पुलिस-प्रशासन व शासन ने लोगों से नवरात्र व दशहरा पर्व सादगीपूर्ण तरीके से मनाने आवाहन किया था। लोगों ने भी काफी एहतियात बरते, लेकिन शक्ति की उपासना में इस बार लोग जमकर झूमे। नौ दिनों तक शक्ति की अराधना की और दसवें दिन मातारानी को विदा किया। शनिवार को देरशाम से लेकर भोर तक प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम जारी रहा। प्रतिमाएं कटनी नदी घाट में बने कृत्रिम कुंडों में विसर्जित हुईं। शनिवार शाम देवी प्रतिमाओं का पूजन के बाद विसर्जन जुलूस अलग-अलग प्रारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों, गीतों की धुनों में थिरकती युवाओं की टोलियोंं के साथ जुलूस शहर के विभिन्न तिराहों-चौराओं व दुर्गा पंडालों से प्रारंभ हुआ। मुख्य मार्ग, सुभाष चौक, झंडाबाजार, शेर चौक, आजाद चौक होते हुए कटनी नदी के गाटरघाट, मसुरहा घाट रपटा आदि चिन्हित स्थानों पर पहुंचा, जहां बनाए गए कुंडों में प्रशासन ने प्रतिमाओं का विसर्जन कराया।
शहर से लेकर गांव तक दशहरा पर्व की धूम रही। जुलूस में श्रद्धालु मातारानी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। दुर्गा मैया भूल न जाना, अगले साल फिर से आना के जयघोष के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। मातारानी को विदा करते वक्त कई श्रद्धालु भाव विभोर दिखे तो कई कि आंखें नम हो गईं। दशहरा के दूसरे दिन रविवार को भी शहर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहेगा। बैंड बाजे की धुन पर नृत्य करते हुए युवक और युवती प्रतिमाओं का विसर्जन करते रहे।

बनाए गए थे कृत्रिम कुंड
नदियों का पानी खराब न हो, इसको लेकर पुलिस-प्रशासन व नगर निगम द्वारा कृत्रिम कुंड बनाए गए थे। ये कुंड मसुरहा घाट, गाटरघाट, पीरबाबा, बाबाघाट, माईनदी, रपटा सहित अन्य जगहों पर कृत्रिम कुंड बनाए गए थे। इसपर समित के लोगों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया। खास बात यह रही कि लोगों ने गणेश विसर्जन की तर्ज पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में भी समझदारी दिखाई और प्रतिमाओं का विसर्जन पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से कुंडों में ही विसर्जन किया।

पुलिस ने संभाली व्यवस्था
अष्टमी तिथि से लेकर दशहरे में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। नदी घाटों में जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा तो वहीं दशहरे में भी पुलिस चौकस रही। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन भी सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। एएसपी मनोज केडिया, सीएसपी शशिकांत शुक्ला भी लगातार मैदान पर डटे रहे। कोतवाली टीआइ अजय सिंह, माधवनगर विजय कुमार विश्वकर्मा, कुठला विपिन सिंह, महिला थाना मंजू शर्मा, एनकेजे नीरज दुबे, रंगनाथ नगर नितिन कमल आदि स्टॉफ के साथ मुस्तैद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो