scriptइंदौर में लगी ड्यूटी तो डॉ. राहुल ने तबीयत खराब होने का बनाया बहाना, कलेक्टर बोले-मानवता की सेवा करने का यहीं अवसर | Duty in Indore, Dr Rahul made excuse to be sick | Patrika News

इंदौर में लगी ड्यूटी तो डॉ. राहुल ने तबीयत खराब होने का बनाया बहाना, कलेक्टर बोले-मानवता की सेवा करने का यहीं अवसर

locationकटनीPublished: Apr 17, 2020 10:03:14 am

Submitted by:

dharmendra pandey

-जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने समझाइश के साथ ही दिखाई सख्ती, जिले से कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज करने दो डॉक्टरों की लगाई गई है ड्यूटी

Corona virus : इंदौर में बिगड़े हालात को लेकर हाईकोर्ट में लगी याचिका

Corona virus : इंदौर में बिगड़े हालात को लेकर हाईकोर्ट में लगी याचिका

कटनी. कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज करने में अब डॉक्टर भी घबरा रहे हैं। इंदौर में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए कटनी जिला अस्पताल से भी दो डॉक्टरों की ड्यूटी इंदौर में लगाई गई है। इसमें डॉक्टर एसपी सोनी और डॉ. राहुल दुबे शामिल है। 14 अप्रैल को सरकार से आदेश जारी होने के बाद सिविल सर्जन ने डॉ. दुबे को रिलीव भी कर दिया, लेकिन वे नहीं गए। बीमारी का बहाना बनाया। इस बीच गुरुवार को कलेक्टर शशि भूषण सिंह अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने सिविल सर्जन से डॉ. दुबे के इंदौर जाने के बारे में जानकारी मांगी, तो सीएस ने बताया कि वे नहीं गए। जिस पर कलेक्टर नाराज हो गए। इस दौरान डॉक्टर राहुल ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया तो कलेक्टर ने सिविल सर्जन को चेकअप करने कहा। जिस पर सिविल सर्जन ने कहा कि पहले ये ठीक थे, अब ड्यूटी लगते ही इनकी तबीयत खराब हुई है। इस पर कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि डॉक्टर बने हो तो जाना पड़ेगा ही। डॉक्टर दुबे को समझाते हुए कलेक्टर ने कहा कि मानवता की सेवा करने का यहीं सबसे बड़ा अवसर है। सभी को सेवा करने का मौका नहीं मिलता। वहीं डॉ.एसपी सोनी के बारे में सिविल सर्जन ने बताया कि उनकी ड्यूटी गलत लग गई है, वे यहां के नोडल है। इसलिए उन्होंने ड्यूटी से नाम हटाने के लिए आवेदन दिया है।

 


-जिले से दो डॉक्टरों की इंदौर में कोरोना संक्रमितों का इलाज करने के लिए ड्यूटी लगाई है। डॉ. राहुल को रिलीव भी कर दिया गया है, लेकिन वे जाने में आनाकानी कर रहे है। कलेक्टर ने समझाइश दी है, जबकि डॉ. एसपी सोनी को भोपाल से ही यहां का नोडल बनाया गया है, इसलिए उन्होंने ड्यूटी से अपना नाम अलग करने का आवेदन दिया है।
डॉ. एसके शर्मा, सिविल सर्जन।

ट्रेंडिंग वीडियो