scriptइ-पालिका: कर्मचारी कर लिए नियुक्त फिर भी हो रहा मैनुअली काम | E-Municipality: Employee are working manual | Patrika News

इ-पालिका: कर्मचारी कर लिए नियुक्त फिर भी हो रहा मैनुअली काम

locationकटनीPublished: Apr 29, 2019 06:39:05 pm

Submitted by:

sudhir shrivas

यहां ऑनलाइन सेवाओं से अब भी वंचित लोग

इ-पालिका: कर्मचारी कर लिए नियुक्त फिर भी हो रहा मैनुअली काम

nagar nigam katni

कटनी। नगर निगम क्षेत्र के लोगों को घर बैठे सुविधाएं देने इ-पालिका योजना के तहत आज तक काम प्रारंभ नहीं हो पाया है। इक्का-दुक्का सुविधाएं ही अभी तक ऑनलाइन हुईं और अधिकतर अधिकारी, कर्मचारी मैनुअली काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, निगम ने लगभग एक साल पूर्व 16 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी इ-पालिका के नाम पर रखे थे, जिनको अधिकारी-कर्मचारियों को ऑनलाइन काम करने की जानकारी देना था लेकिन वे अलग-अलग विभागों में बैठकर ऑपरेटर या बाबू का काम कर रहे हैं।
इ-पालिका में करीब 17 विभागों की सेवाएं ऑनलाइन होना है। इसमें से राजस्व, स्थापना, वित्त, स्वास्थ्य विभाग सहित लगभग 8 विभागों की सेवाओं के मॉड्यूल ही काम कर रहे हैं। उसमें भी गति कम होने से सेवाओं का लाभ पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है। धीमी गति से होने से साल भर से अधिकांश अधिकारी, कर्मचारी मैनुअल तरीके से काम कर रहे हैं।

ऑनलाइन ही होनी है स्वीकृति

इ पालिका में नगर निगम के सभी काम ऑनलाइन होने हैं। इसमें अधिकारी, कर्मचारियों को आइडी पर ही फाइल आदि से जुड़ी सूचना मिलनी हैं व उनकी स्वीकृति या अन्य कार्य भी ऑनलाइन ही होने हैं। इसके पीछे उद्देश्य समय की बचत के साथ ही फाइलों के कार्यालयों में गायब हो जाने से बचाना था।
इनका कहना है -इ-पालिका के तहत सेवाएं देने का कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। -एबी सिंह, आयुक्त, नगर निगम

ट्रेंडिंग वीडियो