scriptजल संसाधन विभाग ने सिंचाई के लिए घटाया रबी सीजन का रकबा, जांच के लिए जबलपुर से पहुंचे इइ | Ee arrived to investigate disturbances in water resources department | Patrika News

जल संसाधन विभाग ने सिंचाई के लिए घटाया रबी सीजन का रकबा, जांच के लिए जबलपुर से पहुंचे इइ

locationकटनीPublished: Feb 08, 2020 03:44:16 pm

Submitted by:

balmeek pandey

जल संसाधन विभाग की एक और गंभीर लापरवाही सामने आई है। रबी सीजन में सिंचाई का रकबा घटा दिया गया है, जिसकी शिकायत भोपाल मुख्यालय तक हुई है। शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को हुई जांच से जिला कार्यालय सहित ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप की स्थिति रही।

kisan.jpeg

Ee arrived to investigate disturbances in water resources department

कटनी. जल संसाधन विभाग की एक और गंभीर लापरवाही सामने आई है। रबी सीजन में सिंचाई का रकबा घटा दिया गया है, जिसकी शिकायत भोपाल मुख्यालय तक हुई है। शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को हुई जांच से जिला कार्यालय सहित ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप की स्थिति रही। जानकारी के अनुसार कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग आरके खुराना द्वारा रबी सीजन के सिंचाई का रकबा घटा दिया गया है। जबकि जिलेभर में तेज बारिश होने व जल संसाधन विभाग के जलाशयों में पर्याप्त पानी भराव होने के बाद भी रकबा का घटाया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। बहोरीबंद क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत की। भोपाल स्तर तक मामला पहुंचा तो जबलपुर से कार्यपालन यंत्री जबलपुर अनिल पिपरे जांच करने के लिए पहुंचे। वहीं जांच अधिकारी के पहुंचने से हड़कंप की स्थिति रही।

 

दूरभाष पर नागरिक बता सकेंगे समस्या, निगम अधिकारी-कर्मचारी करेंगे समाधान, कटनी शहर में शुरू हुई यह खास पहल

 

नहीं की किसानों से मुलाकात
कार्यपालन यंत्री जबलपुर अनिल पिपरे ने जांच में सिर्फ औपचारिकता निभाई है। किसानों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। अधिकारी न तो किसानों से मुलाकत की और ना ही ग्रामीणों से। इतना ही नहीं वस्तु स्थिति का भी जायजा नहीं लिया। कुछ मिनटों में जांच का कोरम पूरम कर वापस लौट आए। बताया जा रहा है कि खिहरनी स्थित जिला कार्यालय में भी पहुंचे।

इनका कहना है
जबलपुर से इइ जांच के लिए पहुंचे थे। बहोरीबंद बांध के सिंचाई क्षेत्र को देखा। वहीं कुछ लोग सिंचाई की राशि नहीं जमा कर रहे उसके बारे में जानकारी ली और चले गए। सिंचाई रकबा कम करने के संबंध में जानकारी नहीं है।
आरएस नट, एसडीओ, बहोरीबंद जल संसाधन विभाग।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो