scriptदूसरों को बीमारी बचाने कर रहे सफाई, खुद पर मंडरा रहा ये खतरा…पढि़ए खबर | Employees without security cleaning | Patrika News

दूसरों को बीमारी बचाने कर रहे सफाई, खुद पर मंडरा रहा ये खतरा…पढि़ए खबर

locationकटनीPublished: May 20, 2019 12:23:10 pm

Submitted by:

mukesh tiwari

सफाई अभियान में सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी, बिना मॉस्क और दस्ताने के नालियों से कचरा निकाल रहे नगर निगम के कर्मचारी

Employees without security cleaning

Employees without security cleaning

कटनी. शहर में लोग बीमारी का शिकार न हों, इसके लिए नगर निगम का अमला विशेष सफाई अभियान में लगा है जबकि काम में लगे अमले के खुद ही संक्रमण का शिकार होने की आशंका है। कारण यह है कि निगम के सफाई कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई के साथ ही कचरा उठाने में लगे हैं तो नालियों की भी गंदगी हटा रहे हैं। नियमानुसार कर्मचारियों को सफाई कार्य के दौरान मास्क लगाने और दस्ताने पहनना अनिवार्य होता है। इसके अलावा नालियों से कचरा निकालने के लिए लॉग ***** भी सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। हकीकत यह है कि निगम के अधिकांश कर्मचारी कार्यालय से मिली जैकेट बस पहनकर ही काम कर हैं और उनके पास न तो दस्ताने हैं और न ही मॉस्क व लॉग ***** पहनकर ही काम कर रहे हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में नियमित व दैनिक वेतन भोगी मिलाकर 600 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं।
पिछले साल हुआ था वितरण
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के दौरान एक बार नगर निगम में अमले को सुरक्षा के लिए सामग्री वितरित की गई थी। जिसमें दस्ताने, ***** व मॉस्क के साथ ही जैकेट भी दी गई थी। एक-दो दिन उपयोग के बाद कर्मचारियों ने बिना सामग्री के ही काम करना प्रारंभ कर दिया। वहीं लापरवाही को लेकर सिविल सर्जन व मेडीकल स्पेशलिस्ट डॉ. एसके शर्मा का कहना है कि लगातार बिना सुरक्षा के काम करने से संक्रमण का खतरा रहता है और आगे चलकर वह घातक हो सकता है।
इनका कहना है…
कर्मचारियों को सभी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। समय-समय पर समझाइश भी दी जाती है लेकिन वे कुछ दिन उपयोग करने के बाद खुद ही सामग्री का उपयोग बंद कर देते हैं। सामग्री के साथ काम करने फिर समझाइश दी जाएगी।
एबी सिंह, आयुक्त नगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो