scriptवेेदों में पर्यावरण संरक्षण के बताए गए तरीकों को अपनाने की जरूरत | Environmental Protection Necessary | Patrika News

वेेदों में पर्यावरण संरक्षण के बताए गए तरीकों को अपनाने की जरूरत

locationकटनीPublished: Mar 13, 2019 07:54:22 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

शासकीय तिलक कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर संगोष्ठी का आयोजन

student

student

कटनी. शासकीय तिलक कॉलेज में हरित कोर इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद प्राध्यापक व छात्रों ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर विचार रखे। प्राचार्य डॉ. सुधीर खरे ने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य के लिए स्वस्थ जीवन की कामना एक चुनौती बन गई है। मनुष्य के स्वास्थ्य और पर्यावरण के बीच अटूट संबंध है। यदि पर्यावरण स्वच्छ और प्रदूषण रहित होगा, तभी मनुष्य स्वस्थ्य रह पाएगा। डॉ. चित्रा प्रभात ने पर्यावरण का महत्व बताया। वेेद-पुराणों में पर्यावरण के संरक्षण के जो तरीके बताए गए हैं, उसे अपनाने पर जोर दिया। डॉ. हेमलता गर्ग ने कहा कि नैतिक मूल्यों को आधार मानकर पर्यावरण संरक्षण की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉ. माधुरी गर्ग ने पर्यावरण व प्रकृति को कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। कहा कि हमें प्रकृति से सीख लेना चाहिए। इसके अलावा बृजेश लोधी, देवेन्द्र कुमार लोधी, ऋषभ परौहा, सचिन तिवारी, अनुभव तिवारी एवं प्रणय तिवारी ने व्याख्यान व कविता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पोस्टर, निबंध व जागरुकता को लेकर हुई स्पर्धा
पर्यावरण संरक्षण पर जन-जागरुकता रैली और निबन्ध प्रतियोगिता हुई। इसमें शिवानी श्रीवास्तव प्रथम, दिनेश लोधी द्वितीय और नीलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर स्पर्धा में देवेन्द्र कुमार प्रथम, सपना तिवारी द्वितीय व शिवानी श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन में शिवानी श्रीवास्तव प्रथम, तृप्ति जैन द्वितीय व ऋषभ परौहा को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान डॉ. नाहीद सिद्दीकी, डॉ. पद्मा त्रिपाठी, ज्योत्सना आठ्या, डॉ. लक्ष्मी नायक, प्रो. उर्मिला दुबे, डॉ. विनय बाजपेयी, डॉ.वीके द्विवेदी, डॉ. रूकमणी प्रताप सिंह, डॉ. मुनीष सिंह नेगी, अनोद कुमार, डॉ. ज्ञानेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ. नेहा त्रिपाठी, डॉ. विनोद भूरिया, अपर्णा प्रजापति, अभिलाष वर्मा, दादूराम साकेत, संतोष पटेल, अमित कुमार, डॉ. रोशनी पांडे आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो