scriptमनोहर पर्रिकर के निधन पर रहा राष्ट्रीय शोक, फिर भी नेहरू युवा केंद्र न करा दिया ेएसा काम, जानने के लिए पढि़ए खबर | Even after the national mourning, Nehru Yuva Kendras organized cultura | Patrika News

मनोहर पर्रिकर के निधन पर रहा राष्ट्रीय शोक, फिर भी नेहरू युवा केंद्र न करा दिया ेएसा काम, जानने के लिए पढि़ए खबर

locationकटनीPublished: Mar 19, 2019 10:11:36 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

रेलवे के मनोरंजन ग्रह में जिला स्तरीय सांस्कृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
 

Even after the national mourning, Nehru Yuva Kendras organized cultura

Even after the national mourning, Nehru Yuva Kendras organized cultura

कटनी. जिले के नेहरू युवा केंद्र की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। संगठन के सदस्यों ने राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद भी सोमवार को जिला स्तरीय सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन कराया। कार्यक्रम रेलवे के मनोरंजन ग्रह में हुआ। उल्लेखनीय है कि गोवा के मुख्यमंत्री व देश के पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी मृत्यु पर राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया। जिसके बाद सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया था। इधर, राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद भी जिला नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों द्वारा विधिवत कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इधर, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक धीरज अग्रवाल से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। हालांकि कुछ देर बाद सदस्यों ने कार्यक्रम को बंद करवा दिया। दूसरी तरफ केंद्र के सदस्यों ने बताया कि सूचना जानकारी मिलते ही कार्यक्रम को बंद करवा दिया है। कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो