scriptऐसे ही पोषण आहार से दूर हो सकता है बच्चों का कुपोषण, देखें वीडियो | Examples of pregnant women, feminine females and juveniles, hemoglobin | Patrika News

ऐसे ही पोषण आहार से दूर हो सकता है बच्चों का कुपोषण, देखें वीडियो

locationकटनीPublished: Mar 16, 2019 12:07:25 pm

Submitted by:

dharmendra pandey

जनपद सभागार ढीमरखेड़ा में स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर हुआ शिविर का आयोजन
 

Examples of pregnant women, feminine females and juveniles, hemoglobin

Examples of pregnant women, feminine females and juveniles, hemoglobin

कटनी. जनपद सभागार ढीमरखेड़ा में शुक्रवार को स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर लालिमा शिविर का मंगल भवन में आयोजन किया गया। यह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पसई के चावल की खीर, महुआ फूटा, लाई चना, गुड़ व आटे के पुए दूध, दही, सिंघाड़े के आटे चीले, लड्डू, हलवा, साबूदाने की खिचड़ी, चने की दाल गुड़, महुए का लाटा, अंकुरित अनाज, सलाद, टीएचआर से बने व्यंजन पेयजल पदार्थो में लस्सी, छाछ, गाजर, टमाटर का जूस, शिकंजी की प्रदर्शनी लगाकर पोषण आहार के महत्व को समझाया। इसके साथ ही गर्भवती धात्री महिलाओं एवं किशोरियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया। सबसे अधिक हीमोग्लोबीन वाली महिलाओं और किशोरियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान जिला परियोजना सहायक स्निप शिव गोपाल जयसवाल, राम अवतार वर्मा, पुष्पा खम्परिया, माधुरी रामटेके, भावना साहू, शिवानी विश्वकर्मा, अनीता प्रधान, अनुराधा चौबे, प्रियंका मिश्रा, मधुबाला गर्ग, रागिनी दुबे, सविता त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी, स्नेह लता गुप्ता, दीपा मिश्रा, साधना बाजपेयी, सपना मिश्रा, प्रीति पटेल, माहेश्वरी गौतम, मंजू तिवारी, सुनीता काछी, मनीषा कुलस्ते, राखी शर्मा, नीलम त्रिपाठी, छाया जायसवाल, सुधा रजक, किरण पटेल, सुमन पाठक, मोहम्मद इमरान खान, संदीप मिश्रा, आसाराम राजपूत, मनोरमा त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो