
Cold Advisory
कटनी. उत्तर भारत की बर्फबारी का जोरदार असर नजर आ रहा है। चार दिन से चल रही शीतलहर रविवार को और तेज हो गई। ठंड ने बीते कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान करीब 4.2 डिग्री होने के कारण कड़ाके की ठंड से लोग कांप उठे। सुबह व रात में सडक़ें सुनसान नजर आईं। लोग आग के पास बैठने को बाध्य हुए। उमरियापान में एक किसान का शव खेत में पाया गया है। किसान रात में खेत पहुंचा था और सुबह उसका शव मिला। किसान की मौत तेज ठंड से होने की आशंका है। इधर, जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह 7 व 8 बजे स्कूल जा रहे मासूम बच्चों को अब राहत दी है। कलेक्टर दिलीपकुमार यादव ने सरकारी व निजी स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे के बाद से ही करने के आदेश रविवार को जारी किए है। उल्लेखनीय है कि जिले में दो पालियों में संचालित सरकारी स्कूल सुबह 7 बजे से लग रहे थे तो अधिकांश प्राइवेट स्कूलों का संचालन सुबह आठ बजे से किया जा रहा था। इसके कारण मासूम बच्चों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक तीव्र शीतलहर चलने की आशंका जताई है।
खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
उमरियापान थाना क्षेत्र के टोला निवासी कमलेश पिता रामप्रसाद पटेल (35) की देररात खेत में मौत हो गई। युवक की मौत ठंड से होने की आशंका है। हालांकि अबतक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि टोला गांव में शनिवार को चंडी मेला था। युवक घर से निकला था। फिर खेत चला गया। वापस घर नहीं पहुंचा। सुबह खेत में युवक का शव मिला। शव के आसपास शराब की बोतल, पानी और चने पड़े मिले हैं। रात में ठंड भी ज्यादा थी। प्रथम दृष्टया ठंड से मौत होने की आशंका है। हालांकि अबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
तीखे होंगे ठंड के तेवर
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और अंडमान में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे जाने पर हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। सोमवार को ठंड के तेवर काफी तीखे होने की आशंका है। इस दौरान पाला पडऩे के आसार हैं।
रात में सामान्य से 8 डिग्री नीचे पारा
तेज बर्फीली हवा से न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम दर्ज हुआ। गलाने वाली ठंड से लोग ठिठुर गए। रात में सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। सर्द हवा से दिन में भी दांत किटकिटाते रहे।
तेज सर्दी में मरीजों में भी इजाफा
जिला अस्पताल के चिकित्सकों की माने तो ठंड बढऩे पर एक ओर जहां सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े हैं। वहीं सांस व हृदय रोगियों की संया में भी इजाफा हुआ है। वैसे तो सामान्य दिनों की तुलना में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या कम बताई जा रही है, लेकिन जो मरीज पहुंच रहे हैं। उनमें आधे सर्दी-जुकाम व बुखार से पीडि़त होते हैं। डॉक्टरों के अनुसार एक सप्ताह से आधा दर्जन से अधिक मरीज आ रहे हैं। हृदय रोगियों की संया में भी कुछ ऐसा ही इजाफा हुआ है। हालांकि चिकित्सक ठंड में इस स्थिति को सामान्य मान रहे हैं।
आंगनबाड़ियों का भी बदला समय
ठंड के प्रकोप को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भी बदलाव किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नयन सिंह ने बताया कि अभी तक केंद्र सुबह 9 से लग रहे थे लेकिन अब ठंड को देखते हुए सुबह 10 बजे से लगेंगे। विभाग के निर्देश पर ठंड को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है।
लकवा के केस भी बढ़े
बढ़ती ठंड में लकवा के केस भी बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में पूर्व में जहां दो से तीन दिन के अंतराल पर लकवा के केस आते रहे हैं। वहीं अब आएदिन लकवा से प्रभावित मरीज अस्पताल पहुंच रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक मधुमेह व ब्लड प्रेशर के मरीजों को बढ़ी ठंड में लकवा का खतरा अधिक रहता है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
चिकित्सकों के सुझाव
Published on:
16 Dec 2024 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
