scriptहौसले के आगे हारी बीमारी, एंबुलेंस में लेटकर छात्रा ने हल किया पर्चा | Failure of the disease ahead the ambulance lying in school | Patrika News

हौसले के आगे हारी बीमारी, एंबुलेंस में लेटकर छात्रा ने हल किया पर्चा

locationकटनीPublished: Jan 18, 2018 09:34:37 am

Submitted by:

dharmendra pandey

शासकीय तिलक कॉलेज में पढ़ाई करने वाली एमएससी की छात्रा की देररात हो गई थीं अचानक तबीयत खराब,परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, सुबह डॉक्टरों से परमिश

chatra

chatra

कटनी/धर्मेंद्र पांडे. छात्रा के हौसले के आगे बीमारी हार गई। उसकी हिम्मत को डिगा नहीं सकीं। अस्पताल में भर्ती छात्रा एंबुलेंस से कॉलेज पहुंची और लेटकर परीक्षा दी। इधर, एक घंटा लेेट पहुंचने के बाद भी कॉलेज के नोडल अधिकारी ने उसकी हालत व साहस को देख उसे निराश नहीं होने दिया। परीक्षा में बैठने की अनुमति दी। एक घंटा अतिरिक्त समय भी दिया। इसके बाद छात्रा ने एक पर्चा हल किया।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा परीक्षाओं का आयोजन कराया जा रहा है। जिले के शासकीय तिलक कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। बुधवार को चंडिका नगर निवासी शासकीय तिलक कॉलेज में पढऩे वाली एमएससी की छात्रा सोनल चौबे का पेपर था। वह पिछले कई दिन से बीमार चल रहीं थी। इस दौरान उसने परीक्षा देना बंद नहीं किया था। बुधवार को उसका पेपर था, लेकिन मंगलवार की दम्यिानी रात उसके सिर में अचानक दर्द उठा। छात्रा की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई। रात ३ बजे के लगभग परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। इधर, सुबह ७.३० बजे से पेपर भी था। परीक्षा का समय शुरू होते ही छात्रा ने इलाज करने वाले डॉक्टरों से अनुमति मांगी। केंद्र के नोडल अधिकारी से बात कराई। छात्रा की हिम्मत को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों व नोडल अधिकारी ने परीक्षा देने की अनुमति दी। छात्रा के परिजन एंबुलेंस कर कॉलेज पहुंचे। नकल न हो इसके लिए नीतेश तिवारी, डॉ. पद्मा त्रिपाठी व एक अन्य कर्मचारी की तैनाती की। इसके बाद छात्रा ने एंबुलेंस में लेटकर परीक्षा दी।

इनका कहना है:
सुबह छात्रा सोनल की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। छात्रा ने परीक्षा देने की अनुमति मांगी। उसके हिम्मत को देखते हुए उसे एक घंटा लेट पहुंचने के बाद भी परीक्षा देने की अनुमति दी गई। दो लोगों की ड्यूटी भी लगाई गई थी, ताकि कोई अनियमतिता न हो।
एसबी भारद्वाज, नोडल अधिकारी, तिलक कॉलेज।
……………………………………
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो