scriptपरिवहन न होने से बंद पड़ी खरीदी, कृषक हो रहे परेशान, खुले मैदान में पड़ा हजारों क्विंटल गेंहू | Farmers upset for selling wheat | Patrika News

परिवहन न होने से बंद पड़ी खरीदी, कृषक हो रहे परेशान, खुले मैदान में पड़ा हजारों क्विंटल गेंहू

locationकटनीPublished: May 04, 2021 08:47:06 pm

Submitted by:

balmeek pandey

बदलते मौसम ने बढ़ाई परेशानी, बारिश से उपज भीगने का सता रहा डर

परिवहन न होने से बंद पड़ी खरीदी, कृषक हो रहे परेशान, खुले मैदान में पड़ा हजारों क्विंटल गेंहू

परिवहन न होने से बंद पड़ी खरीदी, कृषक हो रहे परेशान, खुले मैदान में पड़ा हजारों क्विंटल गेंहू

कटनी. रविवार को स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र के खरीदी केंद्र धूरी में खरीदी प्रक्रिया नहीं हो सकी, दो दिनों से खरीदी प्रक्रिया बंद पड़ी हुई है। जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को किसान दिनभर परेशान होते दिखे। कृषक लोकेश गर्ग, अखिलेश गर्ग, सुशीला बाई, रामदास कुशवाहा ने बताया कि हमारी गेंहू की उपज विक्रय के लिए एसएमएस प्राप्त हुआ था। जिसपर अपनी उपज लेकर सोमवार को केंद्र पहुंचे, लेकिन केंद्र पर जगह के अभाव के चलते अपनी उपज भी सुरक्षित नहीं रख सके। साथ ही अन्य किसानों की भी उपज का तौल नही हो सका।

परिवहन नहीं होने से बढ़ा संकट
धूरी खरीदी केंद्र में 22 अप्रैल से गेंहू की खरीदी शुरू हुई, जिसमे शनिवार 1 मई तक एक सैकडों से किसानों से 7500 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। परिवहन न होने से खरीदी केंद्र में आगे तौल के लिए जगह नहीं बची। खरीदी गई गेंहू की हजारों क्विंटल उपज खुले मैदान मे पड़ी हुई है। सुरक्षित रखने के लिए परिवहन की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी। परिवहन न होने एक जगह एकत्रित रखी उपज पर दीमक लगना शुरू हो गई है। साथ ही मौसम बदलाव हो रहा है जिससे यदि बारिश हुई तो फिर और परेशानी उठानी पड़ रही है।

पत्र लिखने पर भी नहीं काम
इधर धूरी खरीदी केंद्र प्रभारी गोविंद सोनी ने बताया कि केंद्र पर की गई गेंहू खरीदी के लिए जिला विपणन अधिकारी को पत्र भी लिखे हैं। इसमें कहा गया है कि गेंहू का परिवहन जल्द से जल्द कराया जाए ताकि समिति में तौल कार्यसुचारू रूप से चलता रहे लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है साथ ही बारदाना की कमी भी बनी हुई है।

इनका कहना है
धूरी खरीदी केंद्र पर परिवहन की समस्या का मामला सामने आया है। इस संबंध मे जिले के अधिकारियों को अवगत कराया गया है जल्द ही परिवहन की समस्या दूर हो जाएगी और सुचारू रूप से तौल कार्य शुरू हो जाएगा।
शशांक दुबे, नायब तहसीलदार स्लीमनाबाद।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो