script

बगैर कमीशन नहीं तौल रहा गेहूं, पेयजल और अनाज सुरक्षित करने भी नहीं जगह

locationकटनीPublished: May 13, 2019 11:35:12 am

Submitted by:

balmeek pandey

खरीदी केंद्र बरही में फैली अव्यवस्था, किसान परेशान

Food department instructions ... Action will be taken on sharing of bad wheat, so make a panchnama and return it

Food department instructions … Action will be taken on sharing of bad wheat, so make a panchnama and return it

कटनी/बरही. तहसील क्षेत्र बरही में संचालित गेहूं खरीदी केंद्र मे भारी अव्यवस्था फैली है। गेहूं बेचने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अजय सिंह, हेमराज साहू, कमलेश साहू ने बताया कि किसान खरीदी केंद्र फसल लेकर पहुंचता है, इसके बाद उसकी परेशानी बढ़ जाती है। किसानों ने बताया कि केंद्र में न तो पर्याप्त कोई मूलभूत सुविधाएं हैं और ना ही कोई व्यवस्था। किसान को पीने का पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ता है। वहीं चिलचिलाती धूप में गेहूं की तुलाई करते हैं। यहां गेहूं रखने की व्यवस्था नहीं है। अभी हाल ही मे शनिवार को दोपहर हल्की बारिश होने लगी। गेहूं में बारिश की बूंदें पड़ गई, लेकिन खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा तिरपाल, पन्नी नहीं दिया गया। किसानों ने बताया कि यदि फसल में हल्की नमी पाई जाती है, तब खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा फसल नही लिया जाता। खराब बताकर वापस कर दिया जाता है। किसानों ने बताया कि तुलाई और कमीशन का खेल खरीदी केंद्र प्रभारी जमकर खेल रहे है। किसान जबतक चढ़ोत्तरी नही देता तबतक एक पत्ता भी नही हिलता। कई किसानों ने दबी जुबान मे बताया कि विरोध करने पर किसान परेशान हो जाता है। शिकायत करने के बाद अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति करके निकल जाते हैं, इनपर ठोस कार्यवाई न होने से हौसले बुलंद है।

चना बेचने वाले किसान खासा परेशान
बड़वारा तहसील से बरही पहुंचो किसान कमलेश साहू निवासी बिजौरी ने बताया कि लगभग 50 किलोमीटर सफर तय करके चना बेचने बरही खरीदी केंद्र पहुंचा हूं। शनिवार को खरीदी केंद्र प्रभारी पांडे द्वारा बताया गया कि आज खरीदी नहीं की जाएगी। किसान ने बताया कि वाहन वह बुक करके आया है, जिसका भाड़ भी अधिक लगा है। यहां पता किया तो आज गेहू की खरीदी नहीं की जा रही है। मैं अपनी फसल खरीद केंद्र मे भगवान भरोसे खुले मे रख दिया हूं। यहां भी खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा किसान को परेशान करने के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं। बताया कि जब तक चढ़ोत्तरी नहीं दी जाती तब तक किसान के फसल की तुलाई नही की जाती। किसान ने बताया कि हम बड़ी मेहनत से फसल तैयार करते है जिसे बेचने मे कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है और हमें उचित दाम नही मिलता हमारी मजबूरी है। हम खरीदी केंद्र में उपज बेचते है वही साहूकार माटीमोल फसल खरीदते हैं जिसके चलते किसान परेशान होकर उचित दाम की आस लगाकर अपनी फसल केंद्र में बेचते हैं।

जिले में चर्चित है खितौली खरीदी केंद्र
बरही तहसील क्षेत्र मे खितौली, उबरा, सिनगौड़ी, पिपरियाकला, बरही सहित पांच खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें खितौली खरीदी केंद्र कई वर्षों से घोटालों में बेशुमार है। बताया जाता है कि यहां किसानों के साथ खुलेआम लूट खसूट चल रही है। यहां पदस्थ रहे खरीदी केंद्र प्रभारी सेल्समैन ने पूर्व मे कई लाखों करोड़ों का घोटाला किया था, जिसमें दो खरीदी केंद्र प्रभारी एक समिति प्रबंधन को जेल की हवा खानी पड़ी थी, इसके बाद भी यहां अभी तक लूटखसूट व किसान को परेशान करने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा। किसानों ने उच्च अधिकारियों से मांग रखी है कि खरीदी केंद्र की औचक निरीक्षण कर जांच की जाए और मनमानी करने वाले खरीदी केंद्र प्रभारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।


इनका कहना है
खरीदी केंद्र मे पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रयास है किसान को परेशानी न हो। बरसात के दौरान फसल को ढकने के लिए तिरपाल रखे हैं। किसानों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विनोद अग्रवाल, खरीदी केंद्र प्रभारी बरही।

ट्रेंडिंग वीडियो