scriptशराब बिक्री का किया विरोध तो हुई मारपीट, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम | Fight against the sale of liquor | Patrika News

शराब बिक्री का किया विरोध तो हुई मारपीट, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

locationकटनीPublished: Oct 18, 2021 05:45:12 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

संजय नगर में जमकर अवैध तरीके से शराब का विक्रय एवं परिवहन किया जा रहा है। पूर्व में लोगों ने शिकायत की थी।

mahila1_1.jpeg

कटनी. जिले में ना सिर्फ रेत माफिया बल्कि शराब माफिया भी जमकर आतंक मचाए हुए हैं। खुलेआम अवैध तरीके से शराब का विक्रय एवं परिवहन किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया तो टेकारी संचालक व उसके गुर्गों ने जमकर मारपीट की, जिसमें जानकारी के अनुसार संजय नगर में अवैध अधिकारी चल रही है, इसमें क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया तो रविवार रात 12 बजे राहुल कोल (21), सुरेंद्र कोल (20), अवनीश अवस्थी (31), अजय साहू (22) गोविंद यादव के साथ में जमकर मारपीट की गई है। बताया जा रहा है कि अशोक यादव, रक्की यादव, चुन्नू यादव, दिलीप, निखिल यादव, ऋ षभ यादव, सुरेश यादव, विनोद यादव, भूरा पर मारपीट का आरोप है। मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोट आई है। 2 लोगों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84xci1
जमकर बिक रही शराब


क्षेत्र के लोगों ने बताया कि संजय नगर में जमकर अवैध तरीके से शराब का विक्रय एवं परिवहन किया जा रहा है। पूर्व में लोगों ने शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। लेकिन वह ठोस कार्रवाई ना होने कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। और जमकर शराब खोरी कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि शराब माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करते हुए उसमें पैकारी संचालित की जा रही है। पुलिस जान कर भी अंजान बनी हुई है। इस तरह से शराब माफिया के गुर्गे लोगों पर हमला कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो