script

आठ कॉलोनाइजरों पर दर्ज हुई एफआईआर

locationकटनीPublished: Jan 10, 2021 11:28:54 pm

मनमानी करने वालों का पत्रिका ने किया है भंडाफोड़, नगर निगम के पत्र पर कुठला पुलिस ने की कार्रवाई.

news in patrika

पत्रिका की खबर

कटनी. नियमों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनी बनाना 8 लोगों को भारी पड़ गया है। कुठला पुलिस ने अवैध तरीके से कॉलोनी बनाने वाले कॉलोनाइजर पर एफआईआर दर्ज की है। शहर में अवैध कॉलोनी के मुद्दे पर पत्रिका में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई। इस मामले में नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे के पत्र पर थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह ने अवैध कॉलोनी निर्माण अभियान के तहत कार्रवाई की है।
इन पर दर्ज हुई एफआइआर
बालगंगाधर तिलक वार्ड में अवैध कॉलोनाइज के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने आयुक्त ने आदेश दिए थे। बता दें कि कुठला पुलिस ने वीरभान नागबानी, मुरली गोधानी, जितेंद्र शर्मा के खिलाफ रचना नगर में अवैध कॉलोनी बनाने पर, गुरुबक्श सचदेवा, मोहित सचदेवा, सृष्टि सचदेवा के खिलाफ बाल गंगाधर तिलक वार्ड में अवैध कॉलोनी बनाने पर एवं बुद्धेश बाटला, दमयंती बाटला द्वारा साईं मंदिर के पीछे बाल गंगाधर तिलक वार्ड में अवैध कॉलोनी बनाने पर एफ आई आर दर्ज की गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो