script

#coronavirus: लॉकडाउन में पान बेचना व भीड़ लगाना पड़ा महंगा, दर्ज हुई एफआइआर

locationकटनीPublished: Apr 01, 2020 07:35:22 pm

Submitted by:

balmeek pandey

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन लोगों की मौतें हो रही हैं। हर दिन कई लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को इस खतरनाक वायरस से बचाने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन किया गया है, इसके बाद भी कई व्यापारी नियमों का पालन नहीं कर रहे। बरही में मनमानी करने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

Tamilnadu register First death due to corona Virus

Tamilnadu register First death due to corona Virus

कटनी. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन लोगों की मौतें हो रही हैं। हर दिन कई लोग वायरस की चपेट में आ रहे हैं। लोगों को इस खतरनाक वायरस से बचाने के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन किया गया है, इसके बाद भी कई व्यापारी नियमों का पालन नहीं कर रहे। बरही में मनमानी करने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार बरही में सुरेंद्र बिलौहा द्वारा पान की दुकान संचालित की जा रही है। लॉकडाउन के चलते बरही पुलिस-प्रशासन ने आवश्यक दुकान खाद्यान, सब्जी, दूध आदि को छोड़कर शेष दुकानों को बंद करने कहा गया है। कई दिनों से समझाइश भी दी जा रही है। सोनू बिलौहा द्वारा मनमानी की जा रही थी। सुबह से हर दिन पान दुकान खोलकर खुटका, सिगरेट, पान आदि का विक्रय किया जा रहा है। सोमवार को फिर मनमानी करने पर बरही पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। इसी तरह ब्रजेश गुप्ता की किराना दुकान के बाहर भीड़ एकत्रित थी। व्यापारी द्वारा लोगों को वायरस से बचाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है, जिस पर कार्रवाई की गई है।

इनका कहना है
सुरेंद्र बिलौहा द्वारा मनमानी करते हुए पान की दुकान खोलने व ब्रजेश गुप्ता द्वारा किराना दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने पर कार्रवाई की गई है। दोनों पर एफआइआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई अब निरंतर जारी रहेगी।
अंकित मिश्रा, थाना प्रभारी बरही।

ट्रेंडिंग वीडियो